एक्सप्लोरर

Coronavirus: इन चार राज्यों में हुई हैं 69 प्रतिशत मौतें, जानिए किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक, देश में 9 लाख, 19 हजार, 018 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है.

नई दिल्ली: केंद्र ने आज बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित कुल मरीजों में से 74 प्रतिशत मरीज नौ राज्यों में हैं जबकि अब तक हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं.

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले सिर्फ पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र से 9,67,349, आंध्र प्रदेश से 5,27,512, तमिलनाडु से 4,80,524, कर्नाटक से 4,21,730 और उत्तर प्रदेश से 2,85,041 मामले हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन डेटा के मुताबिक, देश में 9,19,018 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है.

संक्रमण का इलाज करा रहे 74 प्रतिशत से अधिक मरीज नौ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हैं.

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित 49 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं. महाराष्ट्र इस मामले में सबसे ऊपर है, जहां ऐसे मरीजों की संख्या 2,50,000 है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश 97,000 मामलों के साथ दूसरे नंहर पर हैं।. देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 95,735 मामलों में से 23,000 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र से और 10,000 से ज्यादा मामले आंध्र प्रदेश से हैं.

वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 1,172 लोगों की मौत हुई जिसमें से 32 प्रतिशत मौत यानी 380 लोगों की मौत महाराष्ट्र से हैं. इसके बाद कर्नाटक में 128 लोगों की और तमिलनाडु में 78 लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय ने कहा कि कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 95,735 मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 44 लाख, 65 हजार, 863 हो गए और 1,172 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 75,062 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 34 लाख, 71 हजार, 783 हो गई है.

यह भी पढ़ें-

कंगना रनौत के दफ्तर में की गई कार्रवाई को BMC ने सही बताया, HC से कहा- अवैध निर्माण को गिराया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget