एक्सप्लोरर

Coronavirus: चौथे सीरो सर्वे के नतीजे में 67.60 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण के दायरे में | पढ़ें 10 बड़ी बातें

Sero Survey India: ये सीरो सर्वे देश के 21 राज्यों के 70 जिलों में हुआ. इससे पहले के तीन सीरो सर्वे भी इन्हीं जिलों में किए गए थे. कुल 28 हजार 975 लोगों पर ये सर्वे किया गया.

Sero Survey India: भारत का चौथा नेशनल सीरो सर्वे आ चुका है. सर्वे के मुताबिक 67.60 फीसदी लोग अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के दायरे में आ चुके हैं. शहरी और ग्रामीण इलाकों में बराबर सीरो पॉजिटिविटी है. साथ ही बड़ों और बच्चों में बराबर संक्रमण पाया गया है. वहीं देश की 40 करोड़ से ज्यादा आबादी पर अभी भी संक्रमण का खतरा है.

ये सीरो सर्वे देश के 21 राज्यों के 70 जिलों में हुआ है, जहां इसके पहले के तीन सीरो सर्वे किए गए थे. इस सर्वे से साफ है की भारत के दो तिहाई आबादी में सीरो प्रिवलेंस यानी एंटीबॉडी पाई गई है. कुल 28 हजार 975 लोगों पर ये सर्वे किया गया.

चौथे सीरो सर्वे की बड़ी बातें

  • इसमें 6-9 साल के 2892, 10 से 17 साल के 5799, 18 साल से ज्यादा उम्र के 20 हजार 984 लोग शामिल किए गए.
  • आयु वर्ग के हिसाब से सीरो प्रीवलेंस की बात करें तो 6 से 9 साल में 57.2 फीसदी, 10 से 17 साल की उम्र में 61.6 फीसदी, 18 से 44 में 66.7 फीसदी, 45 से 60 साल की उम्र की बात करें तो 76.7 फीसदी औऱ 60 साल के उपर आयुवर्ग में 76.7 फीसदी संक्रमण पाया गया.
  • पुरुषों में 65.8 और महिलाओं में 69.2 फीसदी संक्रमण पाया गया.
  • ग्रामीण इलाकों में 66.7 फीसदी औऱ शहरी इलाकों में 69.6 फीसदी लोगों में संक्रमण पाया गया.
  • 12 हजार 607 लोगों का टीकाकरण नहीं और उनमें 62.3 फीसदी एंटीबॉडी मिली.
  • 6 से 17 साल में 50 फीसदी सीरो पॉजिटिव.
  • शहरी और गांव दोनो में सीरो प्रीवलेंस एक समान.
  • 40 करोड़ लोगों में अब भी एंटीबॉड नहीं है.
  • दो तिहाई आबादी में एंटीबाडी पायी गयी.
  • 5038 लोगों ने एक टीका लिया था और इनमें 81 फीसदी तक एंटीबॉडी मिली.
  • 2631 लोगों ने दोनों डोज लिया था इनमें एंटीबॉडी 89 फीसदी तक मिली.
  • हेल्थ केयर वर्कर भी बड़ी संख्या में संक्रमित हुए हैं. सीरो सर्वे के आधार पर 85.2 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित हुए. इनमें 10.5 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर ने वैक्सीन नहीं लिया था जबकि 13.4 फीसदी ने पहली डोज और 76.1 फीसदी ने दूसरी डोज ली थी.

इसे पहले तीन सीरो सर्वे हुए थे. मई-जून 2020 के पहले सीरो सर्वे में 0.7 फीसदी, अगस्त-सितंबर 2020 के दूसरे सीरो सर्वे में 7.1 फीसदी और दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के तीसरे सीरो सर्वे में 24.1 फीसदी पॉजिटिविटी पाई गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget