एक्सप्लोरर

Coronavirus: झारखंड में 33 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, सरकार की तीसरी लहर से बचाव की तैयारी जारी

 झारखंड में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में 33 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके  बाद झारखंड सरकार तीसरी लहर और बच्चों को लेकर सतर्क हो गई है. 33 कोरोना संक्रमित बच्चों में से 25 बच्चे छह साल से 18 वर्ष के बीच की उम्र के हैं जबकि सात बच्चे एक साल से कम उम्र के हैं और एक बच्चे की उम्र छह साल से कम है.

रांचीः कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में झारखंड में 33 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार महामारी की तीसरी लहर और बच्चों को लेकर सतर्क हो गई है. उन बच्चों की देखरेख के लिए भी प्रदेश में कदम उठाए जा रहे हैं जिनके माता-पिता की इस महामारी के कारण जान चली गई है.

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि 25 मई से कराये जा रहे एक सघन जनस्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं रैपिड परीक्षण (इंटेंसिव पब्लिक हेल्थ सर्वे एंड रैपिड टेस्टिंग) में 31 मई तक कुल 1,64,46,947 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे  किया गया है. उन्होंने बताया ‘‘इस दौरान 33 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. इन बच्चों में किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. ये बच्चे घरों में ही आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।’’

33 में से 25 बच्चे छह साल से 18 वर्ष के
त्रिपाठी के अनुसार, इन 33 कोरोना संक्रमित बच्चों में से 25 बच्चे छह साल से 18 वर्ष के बीच की उम्र के हैं जबकि सात बच्चे एक वर्ष से कम उम्र के हैं और एक बच्चे की उम्र छह साल से कम है. उन्होंने बताया ‘‘इन बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और अध्ययन किया जा रहा है ताकि बच्चों में महामारी के प्रभाव के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोविड-19 की तीसरी लहर आयी तो उसका सर्वाधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ने की आशंका है.’’

 सभी जिलों में टीम बनाकर दिया जा रहा हैविशेष प्रशिक्षण
 त्रिपाठी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर टीकाकरण पर जोर दे रही है और उसे जुलाई से बड़ी संख्या में टीके भी मिलने लगेंगे. इसके अलावा, राज्य के सभी 24 जिलों में बच्चों के स्वास्थ्य और इलाज को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया ‘‘इस उद्देश्य से सभी जिलों में छह-छह चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों की टीम बनाकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वहां के बाल चिकित्सालयों की संख्या तथा उनकी स्थिति तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की अपडेटेड रिपोर्ट तलब की गयी है.’’

कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए योजना
दूसरी ओर, राज्य सरकार कोविड महामारी से अभिभावकों की मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों की देखरेख के लिए भी इंतजाम कर रही है. इसके लिए झारखंड वैधानिक सेवा प्राधिकरण (झारखंड लीगल सर्विसेज अथॉरिटी... झालसा) ने राज्य स्तर पर ‘प्रोजेक्ट शिशु सदैव त्वया सह’ शुरू किया है. झालसा के प्रशासनिक अध्यक्ष, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने सोमवार को यह परियोजना आरंभ की.

चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की शुरू
पिछले माह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों का पता लगाने और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची जिला प्रशासन ने भी अन्य जिलों की तरह चाइल्ड केयर हेल्पलाइन जारी की है.

सूत्रों ने बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी की निगरानी में चलने वाली चाइल्ड केयर हेल्पलाइन में ऐसे मामलों को देखने और तत्काल सहायता करने के लिए एक टीम बनाई गई है. इस व्यवस्था के तहत, अनाथ हुए बच्चों की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है. प्रशासन की टीम प्रभावित बच्चों को संरक्षण प्रदान करेगी. बच्चों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र करने और आवश्यकता का आंकलन करने के बाद जिला बाल कल्याण समिति अंतिम निर्णय लेगी.

अनाथ बच्चों के परिवार में कोई सदस्य उनकी देखभाल करता है तो दी जाएगी मासिक प्रोत्साहन सहायता 
राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि यदि अनाथ हुए बच्चों के परिवार में कोई सदस्य उनकी देखभाल करने के लिए सहमत है, तो उन्हें इसके लिए मासिक प्रोत्साहन सहायता दी जाएगी. ऐसे मामलों में बाल कल्याण समिति के सदस्य संबंधित घर का दौरा कर देखेंगे कि बच्चा उनके साथ सुरक्षित होगा या नहीं.जिन बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल देखभाल केंद्र में रखा जाएगा. यह हेल्पलाइन उन बच्चों को भी अस्थायी सहायता देगी, जिनके माता-पिता अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

यह भी पढ़े-
WHO का बड़ा बयान, कहा- भारत में पाया गया कोविड-19 का 'बी.1.617' स्वरूप ही अब चिंता का सबब

वैक्सीनेशन: जानिए अगर 31 दिसंबर 2021 तक सबका टीकाकरण करना है तो हर महीने कितनी करोड़ डोज देनी होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget