एक्सप्लोरर

Coronavirus Delhi: अकेले नवंबर में कोरोना से हुईं 2001 मौत, अबतक साढ़े 8 हजार लोगों की जान गई

दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना से 100 से ज़्यादा मौत दर्ज की गई हैं. बीते 24 घन्टे में 121 लोगों की मौत हुई है.नवंबर के महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन और बाकी हैं और रिकॉर्ड तेज़ी से बढ़ते मौत के आंकड़े चिंता का सबब बनते जा रहे हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली कोरोना की चपेट में है. कोरोना का कहर दिल्ली वालों के लिये किस कदर जानलेवा साबित हो रहा है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और अकेले नवंबर के महीने में अब तक 2,001 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं. दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा साढ़े आठ हजार के पार जा चुका है और इनमें से करीब से 2 हज़ार मौतें एक नवंबर से 23 नवंबर के बीच जारी आंकड़ों में दर्ज की गई हैं.

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना से 100 से ज़्यादा मौत दर्ज की गई हैं. बीते 24 घन्टे में 121 लोगों की मौत हुई है और कोरोना से अब तक कुल मौत का आंकड़ा 8512 पर पहुँच गया है. अकेले नवम्बर के महीने के आंकड़ों पर नज़र डालें तो दिल्ली में मौत के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े इसी महीन में सामने आये हैं.

  • 18 नवंबर को दिल्ली में कोरोना से अब तक की सबसे ज़्यादा 131 मौतें रिपोर्ट की गईं.
  • वहीं 22 नवंबर और 23 नवंबर, दोनों ही दिन 121 मौतें दर्ज की गईं जो कि अब तक दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.
  • 1 नवंबर से 23 नवंबर के बीच 6 बार कोरोना से मौत का आंकड़ा 100 के पार हुआ है.
  • नवंबर महीने में कोरोना से सबसे कम 42 मौत 2 नवंबर को रिपोर्ट की गईं.

दिल्ली में नवंबर के महीने में अब तक रिपोर्ट की गईं मौत-

  • 1 नवंबर - 51 मौत
  • 2 नवंबर - 42 मौत
  • 3 नवंबर - 48 मौत
  • 4 नवंबर - 51 मौत
  • 5 नवंबर - 66 मौत
  • 6 नवंबर - 64 मौत
  • 7 नवंबर - 79 मौत
  • 8 नवंबर - 77 मौत
  • 9 नवंबर - 71 मौत
  • 10 नवंबर - 83 मौत
  • 11 नवंबर - 85 मौत
  • 12 नवंबर - 104 मौत
  • 13 नवंबर - 91 मौत
  • 14 नवंबर - 96 मौत
  • 15 नवंबर - 95 मौत
  • 16 नवंबर - 99 मौत
  • 17 नवंबर - 99 मौत
  • 18 नवंबर - 131 मौत
  • 19 नवंबर - 98 मौत
  • 20 नवंबर - 118 मौत
  • 21 नवंबर - 111 मौत
  • 22 नवंबर - 121 मौत
  • 23 नवंबर- 121 मौत

नवंबर के महीने में हो रही रिकॉर्ड तोड़ मौतों के लिये दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को ज़िम्मेदार ठहराया है. सत्येंद्र जैन ने कहा है कि पराली के जलने से जो प्रदूषण हुआ था उसकी वजह से केस खराब हुए. जो कोविड पीड़ित थे उनके केस काफी खराब हुए उसकी वजह से डेथ रेट में भी इजाफा हुआ. पिछले तीन-चार दिन से प्रदूषण काफी कम है इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और मौत कम होंगी. विशेषज्ञों की राय का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक्सपर्ट्स ने भी कहा था कि प्रदूषण का प्रभाव कोरोना पर देखने को मिलेगा. उस समय प्रदूषण बहुत ज़्यादा था और उसका फर्क पड़ा था.

दिल्ली में कोरोना की मृत्यु दर 1.59 फीसदी है. नवंबर के महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन और बाकी हैं और रिकॉर्ड तेज़ी से बढ़ते मौत के आंकड़े चिंता का सबब बनते जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना संकट: आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, वैक्सीन के वितरण पर भी हो सकती है चर्चा

इमरजेंसी में साल के आखिर तक 250 रुपये में मिल सकती है कोरोना वैक्सीन: अदार पूनावाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समन की अनदेखी, बुलाने पर भी नहीं पहुंचे, अब अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, क्या है पूरा मामला?
समन की अनदेखी, बुलाने पर भी नहीं पहुंचे, अब अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, क्या है मामला?
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी
तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
Jamui News: बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget