एक्सप्लोरर

कोरोना कहर: देशभर में करीब आधा दर्जन राज्यों ने टालीं बोर्ड परीक्षाएं, अन्य राज्य कर रहे विचार

देशभर में कोरोना की रफ्तार को देख केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने व 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करायी जाएं या नहीं. कर्नाटक ने कहा कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करेगा.

यह पहली बार है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है

मेघालय ने भी कहा कि वह कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार है लेकिन स्थिति की समीक्षा के बाद दसवीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लेगा. इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं की परीक्षा स्थगित करने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गयी.

यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है. इससे देशरभर में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा. स्कूली परीक्षा के अन्य प्रमुख बोर्ड सीआईएससीई ने कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही फैसला लेगा.

उसकी कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होने का कार्यक्रम है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं पहले ही आठ अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं. पिछले साल कोविड-19 महामारी और दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में भड़के दंगों के कारण परीक्षा आंशिक रूप से रद्द की गई थीं.

हिमाचल में हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में जारी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है. राज्य के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी. महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कोई कदम उठाने के पहले 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगी और इस पर चर्चा करेगी.

मध्यप्रदेश में परीक्षाओं को स्थगित किया गया

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरु होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली: पश्चिम पुरी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियों ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget