एक्सप्लोरर

Corona Virus: तीन हफ्तों के बाद देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा गिरा, 16% की आई गिरावट

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन हफ्तों से लगातार कोरोना मरीजों के लगभग समान आंकड़े दर्ज किए जा रहे थे. हालांकि अब इसमें गिरावट देखने को मिली है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना केस लगभग समान आंकड़े पर बने हुए थे, हालांकि तीन हफ्तों के बाद अब ताजा हफ्ते में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. जिससे लोगों को थोड़ी राहत की सांस मिली है.

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन हफ्तों से लगातार कोरोना मरीजों के लगभग समान आंकड़े दर्ज किए जा रहे थे. हालांकि देश में कोरोना वायरस के मरीजों में अब ताजा हफ्ते में पिछले हफ्ते से करीब 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. इसके साथ ही कोरोना महामारी के संकट में लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

पिछले तीन हफ्तों में आए कोरोना मरीजों के आंकड़े की बात की जाए तो 8-15 नवंबर के बीच 292,549 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी. इसके बाद 15-22 नवंबर के दौरान 292,475 नए कोरोना केस सामने आए थे. वहीं इसके बाद 22-29 नवंबर में 291,903 कोरोना केस दर्ज किए गए. हालांकि इसके बाद कोरोना केस की संख्या में कमी देखने को मिली है.

16 फीसदी की गिरावट

इन तीन हफ्तों के बाद अब देश में कोरोना केस में पिछले हफ्ते की तुलना में 16 फीसदी गिरावट आंकी गई है. 29 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच देश में 2.5 लाख से कम कोरोना केस सामने आए हैं. इस हफ्ते 245,599 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि ही गई है. इसके साथ ही अलग हफ्ते भी कम कोरोना केस आने की उम्मीद की जा रही है.

कोरोना के कारण हो रही मौतें

हालांकि कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों में पिछले चार हफ्तों से कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. 8 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच पिछले चार हफ्तों के दौरान देश में क्रमश: 3476, 3641, 3388 और 3450 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

देश में कितने कोरोना मरीज?

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक करोड़ के आकंड़े की तरफ बढ़ रही है. देश में अब तक 96.5 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 1.40 लाख से ज्यादा मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. देश में फिलहाल करीब 4 लाख एक्टिव कोरोना वायरस के मरीज हैं.

यह भी पढ़ें: गर्भवती महिलओं को यह बीमारी दे रहा कोरोना, रिसर्च में हुआ खुलासा कोरोना संक्रमण के बीच आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी से खौफ, एक की जान गई, 290 लोग बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget