एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: ऑटोमोबाइल कंपनियों पर पड़ सकता है असर, थम सकता है कारों का उत्पादन

अगले 2 से 3 सप्ताह में अगर चीन में बंद पड़े प्लांट नहीं चालू होते हैं तो भारत में भी कई कार कंपनियों का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित होने लगेगा.कोरोना वायरस से निपटने के लिए अभी कोई एंटीडोट भी नहीं है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते चीन में हो रही जनहानि किसी से छुपी नहीं है. वहीं कोरोना वायरस अब दुनिया भर के ऑटोमोबाइल बाजार, खासकर कार बाजार पर भी गहरा आघात पहुंचाने जा रहा है. आने वाले कुछ दिनों में भारत समेत दुनिया भर के कार प्लांटों में उत्पादन थम सकता है या बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.

देश दुनिया की तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां इन दिनों कोरोना वायरस के अटैक से जूझ रही हैं. अधिकांश ऑटोमोबाइल कंपनियों की सप्लाई चैन में चीन से आने वाले कलपुर्जे शामिल हैं. ऐसे में चीन के वुहान मैं फैले कोरोना वायरस के अटैक से सबसे ज्यादा प्रभावित ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां हैं. जानकारों का कहना है कि बहुत से ऐसे पार्ट्स हैं जैसे सनरूफ, tft और चिप समेत कुछ ऐसे पार्ट हैं जो सिर्फ चीन ही बनाता है और दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियों को सप्लाई करता है.

दूसरी तरफ कार कंपनियों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगर कार में लगने वाला एक भी कलपुर्जा ना पहुंचे तो कंपनी की कार बनकर बाजार में नहीं पहुंच पाएगी. भारत की अगर हम बात करें तो एमजी मोटर्स कह चुकी है कारों की सप्लाई की टाइमलाइन पर असर पड़ सकता है. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी कह दिया है कि चीन से कल पुर्जे ना मिलने की वजह से तकरीबन 3000 कारें bs4 मानकों की नहीं बन पा रही हैं. इस वजह से कंपनी को bs4 की टाइमलाइन बढ़ाने की गुहार लगानी पड़ सकती है. वहीं कई कंपनियां अब हर दो-दो घंटे पर कल पुर्जों का इन्वेंटरी लेवल चेक कर रही हैं और कोशिश कर रही हैं की कारों का उत्पादन ना रुके.

दुनिया की तमाम दिग्गज कार कंपनियां, चाहे वो जर्मन हों या जापानी, किसी ना किसी कलपुर्जे के लिए चीन पर निर्भर जरूर हैं. ऐसे में अगर वो एक कलपुर्जा कार प्लांट तक नहीं पहुंचता है तो दुनिया भर में कारों का उत्पादन बेहद बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा.

चीन दुनिया में कल पुर्जों का बड़ा सप्लायर है. 2018 में चीन ने करीब 35 अरब डॉलर के कल पुर्जों का निर्यात किया था. इसी आंकड़े से समझा जा सकता है कि दुनिया भर की तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों और खासकर कार कंपनियों की निर्भरता चीन से कितनी ज्यादा हैं. यही वजह है कि अब कार डीलर भी कह रहे हैं कि अगर चीन की स्थिति आने वाले कुछ सप्ताह तक ऐसी ही रहती है तो देश में कारों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है जिसके चलते कार शोरूम पर कारें नजर नहीं आएंगी. इसी वजह से कार डीलर कह रहे हैं कि जिन ग्राहकों को शादी ब्याह के लिए कार्य खरीदनी है वह समय रहते ही खरीद ले क्योंकि कारें महंगी तो होंगी ही और साथ ही कारों की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

यूपीः हापुड़ में MBA की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस साल 23 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 1 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget