एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटें में आए 25 हजार से ज्यादा नए मरीज, 412 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 412 मौतें, 25219 नए कोविड मामले और 27,421 लोगों की रिकवरी रिपोर्ट की गई है. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 96,747 है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 412 मौतें हुई हैं और 25,219 नए कोविड मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 27,421 लोग रिकवर हुए हैं. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 96,747 है. वहीं दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 31.61 % है.

वहीं शनिवार को दिल्ली के बत्रा अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख सहित कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक सुधांशु बंकाटा ने कहा, 'रोगी के एक बार ऑक्सीजन सपोर्ट से हटते ही उसे बचाना मुश्किल हो जाता है. दुर्भाग्यवश हमें और लोगों की मौत होने की आशंका है.' बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एससीएल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख आरके हिमतानी भी शामिल हैं. उन्हें 15-20 दिन पहले भर्ती कराया गया था.

दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'ये खबर बहुत ही ज्यादा पीड़ादायी है. समय पर ऑक्सीजन देकर इनकी जान बच सकती थी. दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन दी जाए. अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती. दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सीजन दी गई. इतनी कम ऑक्सीजन में दिल्ली कैसे सांस ले?'

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

वहीं शनिवार को ही दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, 'पानी अब सिर से ऊपर चला गया है. केंद्र अभी सब कुछ व्यवस्थित करे.' दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि दिल्ली को आज से ही किसी भी कीमत पर 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. हाईकोर्ट ने कहा, 'हमारे सामने लोगों की जान चली गई और लोगों की मौत पर हम आंख नहीं मूंद सकते.' मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमें काम से मतलब है. दिल्ली में लोग मर रहे हैं और क्या हम अपनी आंख बंद किए रहें. हाईकोर्ट ने बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत का संज्ञान लेते हुए केंद्र से कहा, ‘अब बहुत हो गया.’

ये भी पढ़ें: कोरोना के कारण क्या देश में तीन मई से दोबारा लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? यहां जानिए वायरल हो रहे इस दावे का पूरा सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget