एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः भारत के पांच राज्यों में हैं 69% मामले, देश में रिकवरी रेट 50.59%

देश में कोरोना के मामले अबतक बढ़ कर 3 लाख 20 हजार के पार जा चुके हैं. हाल ही के समय में कोरोना के फैलने में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में 69.06% कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. रविवार को भारत में कोरोना के कुल मरीज मरीजों की संख्या 3,20,922 हो गई है. इस संक्रमण से अब तक 9,195 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 11,929 नए केस रिपोर्ट हुए है. लेकिन सबसे ज्यादा केस पांच राज्यों में. भारत में कुल मामलों में 69% केस सिर्फ पांच राज्यों में है.

ये पांच राज्य है महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 69.06% कोरोना संक्रमण के मामले इन पांच राज्यो में है. जिसमे सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक - महाराष्ट्र में कुल 1,04,568 केस रिपोर्ट हुए है जोकि कुल रिपोर्ट किए गए केस 32.58% है. देश में अकेले महाराष्ट्र से ही एक तिहाई केस आते है. - इसके बाद दूसरे नंबर है तमिलनाडु, जहां कुल 42,687 केस रिपोर्ट हुए है. ये कुल केस का 13.30% है. - तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है जहां 38,958 केस है जोकि कुल मामले का 12.13% है. - गुजरात में कुल 23,038 केस रिपोर्ट हुए है और ये अब तक देश में रिपोर्ट हुए केस में 7.17% केस है. - वहीं पांचवे नंबर पर राजस्थान है जहां 12,401 केस है और ये 3.86% है.

इन पांचों राज्यों में कुल 2,21,652 केस है. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में ना सिर्फ सबसे ज्यादा केस है बल्कि संक्रमण से मौत भी इन्हीं राज्यों में ही मौत हुई है. वहीं देश में संक्रमण से हुई कुल मौत में 78.60% इन पांचों राज्य में हुई है.

- महाराष्ट्र में 3,830 मौत हुई है जोकि देश में हुई कुल मौत का 41.65% है. - गुजरात में संक्रमण से 1,448 मौत हुई है, देश में हुई कुल मौत का 15.74% है. - दिल्ली में 1,271 संक्रमण से मौत हुई है जोकि देश में हुई कुल मौत का 13.82% हैं - वहीं तमिलनाडु में 397 मरीजों की संक्रमण से जान गई है जो कि देश में हुई कुल मौतों का 4.31% है. - राजस्थान में अब तक के संक्रमण से मरीजों की मौत हुई है जो कि देश में हुई कुल मौतों का 3.06% है.

फिलहाल रोज़ काफी तेजी से नए मामले रिपोर्ट हो रहे है. पिछले 24 घंटे में 11929 नए मामले सामने आए है वहीं 311 मरीजों की मौत हुई है. वहीं इस संक्रमण से अब तक 1,62,378 ठीक हो चुके है. पिछले 24 घंटे में 8049 मरीज ठीक हुए है. देश में रिकवरी रेट 50.59% जबकि डैथ रेट यानी संक्रमण से मृत्यु दर 2.86% है.

इसे भी पढ़ेंः

कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिल्ली के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के दिए निर्देश

ABP न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, आदित्य ठाकरे ने 6 दिन के बच्चे के इलाज के लिए दिए एक लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget