एक्सप्लोरर

Vaccine For Children News: बच्चों को कब से लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें- क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Vaccine For Children: कोरोना वैक्सीन पर फैसला लेनेवाली NTAGI यानी  नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के सदस्य डॉ एन के अरोड़ा के मुताबिक बच्चों की वैक्सीन पर चर्चा और तैयारी दोनों जारी है.

Corona Vaccine For Children: भारत में गुरुवार को 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया. सरकार को उम्मीद है की अगले कुछ महीनों में देश की व्यस्क आबादी का टीकाकरण हो जाएगा. अब सबको इंतजार है कि बच्चों की वैक्सीन कब तक आएगी. जानकारों के मुताबिक बच्चों के लिए वैक्सीन अगले साल मार्च तक आने की उम्मीद है. इसको लेकर चर्चा और तैयारी दोनों तेज़ी से चल रही है. भारत मे 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण काफी तेजी से चल रहा है और 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक भारत मे शुक्रवार सुबह तक 1,00,59,04,580 डोज दी जा चुकी है. वयस्कों में टीकाकरण तेज़ी से हो रहा है और अब लोगों को इंतजार बच्चों की कोरोना वैक्सीन का जिसे बच्चे भी इस बीमारी से बच जाएं. तो आखिर कब आएगी बच्चों की कोरोना वैक्सीन. जानकारों की माने तो अगले साल की पहली तिमाही यानी मार्च तक बच्चों की वक्सीन आने की संभावना है. 

कोरोना वैक्सीन पर फैसला लेनेवाली NTAGI यानी  नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के सदस्य डॉ एन के अरोड़ा के मुताबिक बच्चों की वैक्सीन पर चर्चा और तैयारी दोनों जारी है. उनके मुताबिक अभी फिलहाल वयस्क आबादी का टीकाकरण चल रहा और बच्चों की वैक्सीन भी अगले साल मार्च तक आ जायेगी. वहीं जो बच्चे कोमॉर्बिड यानी किसी बीमारी से ग्रसित है उन बच्चो को शायद पहले वैक्सीन दी जाएगी. 

NTAGI के सदस्य डॉ एन के अरोड़ा ने कहा, ''बच्चे हमारे सबसे महत्वपूर्ण धन है और हमें सबसे प्रिय हैं हमारा भविष्य वही हैं तो उनके लिए भी उसी तरीके का कार्यक्रम बनाया जा रहा है जैसे बड़ों के लिए और और इसी तत्परता से अभियान रूप में स्वस्थ बच्चों को टीका लगाया जाएगा उम्मीद करते हैं अगले साल की तिमाही से इसको शुरू किया जा सकता है फरवरी या मार्च में. जैसे बड़ों को टीका लग जाएगा.  हां लेकिन जिन बच्चे को कोई बीमारी है खास तरह की कोई बीमारी है उनमें गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है उन लोगों को बड़ी जल्दी टीका लगवाने का काम शुरू करेंगे.''

बच्चों को वैक्सीन को लेकर सरकार कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है क्योंकि अभी तक ऐसी कोई सिफारिश की बच्चों को तुरंत वैक्सीन देनी है ना तो WHO की तरफ से हुई है ना किसी साइंटिफिक बॉडी ने इसपर कुछ कहा है. भारत की नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन भी इसको लेकर आये डेटा का अध्यन कर रही है. 

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा, ''बच्चों का टीकाकरण भी साथ साथ देखा जा रहा है की किन बच्चों को मिलना चाहिए, कोई सिफारिश ऐसी नहीं है की सब बच्चों को लगना चाहिए और जरूरत है. WHO या किसी ने ऐसी कोई सिफारिश नहीं की है की बच्चों को लगना चाहिए और हमारा NTAGI इस पर विचार और चर्चा कर रहा है. हम खुशनसीब है कि हमारे पास दो वैक्सीन ऐसे है जो बच्चों को लगाई जा सकती उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.''

आपको बता दें कि भारत मे ज्याडस कैडिला की वैक्सीन जयकोव डी को इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन मिल चुका है कि वैक्सीन 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को दी जा सकती है. इसके अलावा भारत भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का 2 से 18 साल के आयु वर्ग के बच्चों में क्लिनिकल ट्रायल हुआ है और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने डीसीजीआई के पास इसे अनुमति देने की सिफारिश की है, जिसे जल्द बच्चों में इमरजेंसी यूज़ के इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है. यानी भारत के पास फिलहाल दो ऐसी वैक्सीन मौजूद है जो आने वाले समय में बच्चों को दी जा सकती है. इसके अलावा दो और वैक्सीन है जिनका बच्चों पर ट्रायल चल रहा है. 

सरकार को उम्मीद है की अगले कुछ महीनों में भारत की वयस्क आबादी का पूरा टीकाकरण हो जाएगा. वहीं जिस तरह से कहा जा रहा है की बच्चों की वैक्सीन के लिए तैयारी है और सब चीजों को देखा जा रहा है उम्मीद है की जल्द बच्चों की वैक्सीन पर सरकार फैसला ले लेगी.

TMC News: गोवा के पूर्व सीएम लुइज़िन्हो फलेरियो चुने गए टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget