एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: वडोदरा में मिल रहे धागे को बांधने से कोरोना नहीं होगा? जानिए सच

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों का जाल बिछा हुआ है. हमें ऐसे दावों से सावधान रहने की जरूरत है. बिना पड़ताल किए इसपर विश्वास नहीं करना चाहिए.

वडोदरा: सोशल मीडिया पर कोरोना से निपटने के कई नुस्खे वायरल हैं. गुजरात के वडोदरा में भी ऐसे ही एक नुस्खे की चर्चा है. दावा है कि वडोदरा में मिल रहे एक धागे को बांधने से कोरोना नहीं होगा. कई लोग इसपर विश्वास करते हुए ये धागा ले भी रहे हैं. सच्चाई के सेंसेक्स में हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की.

वायरल वीडियो में क्या है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन लोग नजर आ रहे हैं. सफेद कुर्ता पजामा पहने व्यक्ति के हाथ में एक माला दिख रही है. वीडियो आगे बढ़ता है तो पूजा का एक स्थान भी नजर आता है. वीडियो में आगे माला पकड़े व्यक्ति के हाथ में लाल रंग के धागे दिखाई देते हैं और कुछ देर बाद एक व्यक्ति धागा लेते दिखाई देता है.

वीडियो के सबसे आखिर में एक बोर्ड दिखाई देता है. जिसमें गुजराती भाषा में मुफ्त में कोरोना मिटाने की बात लिखी हुई थी. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि वडोदरा में कोरोना से बचाने वाला धागा मिल रहा है.

ABP ने की पड़ताल सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने की तरह-तरह की दवाई बताई जाती हैं. इसलिए लोगों को भ्रम से बचाने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की. वायरल वीडियो गुजरात के वडोदरा के होने का दावा था. इसलिए वडोदरा में तहकीकात की. पता चला कि वीडियो वडोदरा के कालूपुरा मेन रोड के पास का है. वडोदरा के महानगर ऑफिस के पास में वीडियो में दिख रहा मंदिर मौजूद है. मंदिर के बाहर मुफ्त में कोरोना मिटाने का बोर्ड भी लगा हुआ है.

तहकीकात में हमारी टीम को वडोदरा के महानगर ऑफिस के बाहर वो जगह दिखी. जो वायरल वीडियो में नजर आ रही थी. वायरल वीडियो और पड़ताल के वीडियो में दिख रही पूजा की जगह भी एक जैसी है. लेकिन तहकीकात में हमारी टीम को उस जगह कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया. लिहाजा की जड़ी बूटी और धागे कोरोना दूर करने वाले दावों से लोग भ्रमित न हों. इसलिए टीम ने गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर हर्षवर्धन पुरी से बात की.

सच क्या है डॉ हर्षवर्धन पुरी ने कहा, कोरोना एक वैश्विक महामारी की तरह फैला हुआ है. इन चीजों से हमें दूर रहना चाहिए. क्योंकि इनका कोई भी प्रमाण नहीं है कि ऐसा होगा. दूसरी चीज इसको करने से कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं. इस काल में जब लोगों को बताया जा रहा है कि दूर रहा जाए. इस टाइम इन चीजों से बचने के लिए हमे अंध श्रृद्धा का दामन छोड़ना पड़ेगा.

गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर हर्ष वर्धन पुरी से बात करने के बाद पड़ताल में पता चला कि कोरोना का फिलहाल अभी तक कोई इलाज नहीं है. धागा बांधने से कोरोना दूर होने का दावा पूरी तरह से झूठा है.

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.'

सच्चाई का सेंसेक्स: वडोदरा में मिल रहे धागे को बांधने से कोरोना नहीं होगा? जानिए सच

ये भी पढ़ें-

सच्चाई का सेंसेक्स: ‘पाताल लोक’ में लोनी के विधायक नंद किशोर की तस्वीर इस्तेमाल करने का सच क्या है

सच्चाई का सेंसेक्स: N-95 मास्क पहनकर कार चलाने से हो जाते हैं बेहोश? वायरल दावे का सच जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, 'बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा'
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, 'बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget