एक्सप्लोरर

Corona Second Wave: कोरोना को रोकने के लिए टीके के अलावा अपनाएं ये 5 तरीके और रहें सेफ

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अब सिर्फ वैक्सीन की सहारे ही नहीं रहा जा सकता बल्कि खुद के बचाव को प्राथमिकता देनी होगी.जितना हो सके घर में रहे और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें. इससे आप खुद के साथ साथ अपने परिवारवालों को भी इस जानलेवा महामारी से बचा सकेंगे.

Corona Second Wave: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. हर दिन लाखों में आते नए मामले इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अब खुद का बचाव करने से ही इस महामारी को दूर रखा जा सकता है. हालांकि देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अबतक वैक्सीन की 9 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं. लेकिन साफ बात यह है कि अब सिर्फ वैक्सीन की सहारे ही नहीं रहा जा सकता बल्कि खुद के बचाव को प्राथमिकता देनी होगी.

अपनाएं ये 5 तरीके और रहें सेफ

1-मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से बार-बार जनता से मास्क लगाने की अपील की जा रही है बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं. ऐसे लोगों पर अब जुर्माना भी लग रहा है. ऐसे में अगर आप कोरोना से बचाव चाहते हैं तो मास्क जरूर लगाएं. ये आपके और दूसरों के लिए लाभदायक है. सात ही बाहर रहते हैं या बाहर से घर आते हैं तो बिना किसी को छुए सबसे पहले हाथ धोएं और बार बार धोएं.

2-पब्लिक इवेंट्स में जाने से बचें

सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे शादी, पार्टी या सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचिए. ऐसे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं. जिसकी वजह से कोरोना फैलने की संभावना अधिक रहती हैं. जाएं तो मास्क लगाकर और जितना हो सके शरीर के अंगों को ढक कर जाए. साथ ही सेनेटाइजर ले जाना न भूलें.

3- टेस्टिंग कराएं और हॉटस्पॉट वाली जगहों का ध्यान रखें

देश में कोरोना की जितनी टेस्टिंग होगी, उतना ही कोरोना को जल्दी खत्म किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं या अपने अंदर कोरोना के लक्ष्ण देख रहे हैं तो बिना किसी के संपर्क में आए सबसे पहले अपना टेस्ट कराएं ताकि इससे बचा जा सके. साथ ही हॉट स्पॉट वाली जगहों का ध्यान रखें. ऐसे इलाकों में कतई न जाएं और दूसरों को भी नहीं जाने की सलाह दें.

4- जितना हो सके घर में रहें और खुद को आइसोलेट करें

दूसरी लहर के बीच जितना हो सके घर में रहे और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें. इससे आप खुद के साथ साथ अपने परिवारवालों को भी इस जानलेवा महामारी से बचा सकेंगे. घर के अंदर आने वाले सामान को सेनेटाइज करके इस्तेमाल करें. साथ ही जितना हो सके, अलग कमरा इस्तेमाल करें.

5- रेमडेसिवीर जैसी दवाइयों का सेवन करें

वैक्सीन के अलावा कोरोना से बचाव के लिए बाजारों में रेमडेसिवीर जैसी दवाइयां भी मिलती हैं. हालांकि ये दावा नहीं है कि इन दवाइयों के सेवन से आपको कोरोना नहीं होगा, लेकिन कोरोना से बचाव हो सकता है. (एबीपी न्यूज़ आपसे अपील करता है कि इस तरह की दवाइयों के सेवन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccine: जानिए किन-किन 5 राज्यों में वैक्सीन की कमी है, लिस्ट में नोएडा-गाज़ियाबाद जैसे शहर भी शामिल

PM Modi Vaccine: पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- योग्य हैं तो आप भी लगवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget