एक्सप्लोरर

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर आज से सख्ती, प्रशासन का आदेश-आरोग्य सेतु एप होना जरूरी, रैपिड टेस्ट भी होगा

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने आज सुबह 10 बजे से क्रॉस ब्रॉर्डर पर मूवमेंट को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. अब यहां से गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच होगी.

गुरुग्राम: कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम क्रॉस बॉर्डर पर एक मई सुबह 10 बजे से सख्ती पहले से और ज्यादा बढ़ा दी गई है. फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम बॉर्डर को सील करने का फैसला लिया गया है. लेकिन आवश्यक सेवाओं की आवाजाही की अनुमति है. आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं, कुछ सरकारी कार्यालयों और आवाजाही 'पास' वाले वाहनों की आवाजाही में छूट दी गई है.

गुरुग्राम प्रशासन के मुताबिक अगर कोई गरुग्राम आना चाहता है तो सीमा क्रॉस करते वक्त उसके पास आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है और उनका रैपिड टेस्ट भी किया जाएगा.

गुरुग्राम के डीएम अमित खत्री के आदेश के मुताबिक, कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए जनहित में ऐसे उपाय करना अनिवार्य है. इसलिए गुरुग्राम बॉर्डर कम से कम लोगों को पार करने अनुमति दी जाएगी. आदेश में कहा गया है कि जो जहां काम करता है वहीं रहने की व्यवस्था कर लें.

जो जहां काम करता है वहीं रहने की व्यवस्था करें डीएम ने आदेश में कहा है कि जो लोग गुरुग्राम में रहते हैं लेकिन दिल्ली में आवश्यक सेवाओं के लिए काम कर रहे हैं, वो वहीं रहने की व्यवस्था कर लें. साथ ही जो लोग दिल्ली में रहते हैं लेकिन गुरुग्राम में काम करते हैं वो यहीं पर रहने की व्यवस्था कर लें. इस तरह दूसरे राज्य में आवागमन कम होगा और कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी.

किन लोगों को सीमा पार करने की इजाजत है डीएम के आदेश के मुताबिक, सिर्फ उन लोगों को बॉर्डर पार करने की इजाजत होगी जिनको गृह मंत्रालय या हरियाणा सरकार की ओर से पास जारी किया गया है. इसके अलावा सभी लोगों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि सरकारी अफसर, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, वित्त, रक्षा, डाक विभाग, आपदा प्रबंधन के अधिकारियों या कर्मचारियों को अपना पहचान पत्र दिखाने पर बॉर्डर पार करने की पहले की तरह ही अनुमति होगी. इसके अलावा आवश्यक सेवाओं में शामिल एंबुलेंस, एटीएम कैश वैन, एलपीजी, ऑयल कंटेनर या टैंकर को भी अनुमति होगी. आवश्यक चीजों जैसे- सब्जी, फल, दवा, पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर की आपूर्ति करने वालों को भी अनुमति है.

ये भी पढ़ें-

COVID 19: 35 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या, अबतक 1147 की मौत | जानें अपने राज्य का हाल सीएम केजरीवाल बोले- कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने का इंतजाम कर रही है दिल्ली सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget