एक्सप्लोरर

Corona Update: खत्म नहीं हुआ कोरोना संकट! 113 दिन बाद सामने आए सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में एक मरीज की मौत

Covid 19 Update In India: पिछले कुछ महीनों में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई थी, लेकिन अब कुछ राज्यों में फिर से आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. केंद्र ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की है.

Coronavirus In India: भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार (12 मार्च) को देश भर में कोरोना के 524 मामले दर्ज किए गए. 113 दिनों के बाद इतनी ज्यादा संख्या में मामले रिपोर्ट किए गए हैं. एक्टिव मामलों की संख्या अब बढ़कर 3,618 हो गई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केरल में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,781 पर पहुंच गई है. संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,90,492) हो गई है. 98.80 प्रतिशत लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई है जबकि डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है. 

केंद्र ने बढ़ते मामलों पर जताई चिंता 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं. केंद्र ने शनिवार को कुछ राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट (Corona Positivity Rate) में क्रमिक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि इसे तुरंत कंट्रोल करने की जरूरत है. प्रशासन को पहले से ही अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. 

केंद्र की स्वास्थ्य विभाग से अपील 

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने का अनुरोध किया. दवाओं और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता, और कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ वैक्सीनेशन को बढ़ाने पर भी जोर दिया. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सतर्क रहने और टेस्टिंग की सबसे ज्यादा जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के हर उपाए को करने की कोशिश करें. 

ये भी पढ़ें: 

'21 किमी अधूरे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन क्यों?' सुरजेवाला बोले- जनता की जान को खतरा, लेते हैं दूसरों का क्रेडिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget