एक्सप्लोरर

Corona Cases In India: देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Corona Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबकि, कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए.

Corona Cases In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मामले पर एक प्रस्तुति देंगे.

कोरोना के 2,527 नए मामले हुए दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबकि, कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही भारत में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गई. वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 15,079 हो गए. सुबह आठ बजे तक किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 33 और लोगों की मौत के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 5,22,149 हो गई है. वहीं, इस दौरान कुल 4,25,17,724 लोग स्वस्थ भी हुए.

दिल्ली में 1,042 नए मामले सामने आए

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,042 नए मामले सामने आए. वहीं, वायरस की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में फिलहाल संक्रमण दर 4.64 फीसदी हो गई है. इसके अलावा महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 121 नए मामले सामने आए, हालांकि एक भी मौत नहीं हुई. वहीं, मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 68 नए मामले मिले हैं.

संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा और यूपी की सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया है. यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य होगा. वहीं, केंद्र ने केरल सरकार को हिदायत दी है कि वह हर रोज कोरोना के मामलों का अपडेट आंकड़े उपलब्ध कराए.

ये भी पढ़ें- 

Hanuman Chalisa Controversy: नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, उद्धव सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

राजस्थान के बाद अब दिल्ली में ढहाया जाएगा एक और मंदिर, 'आप' ने फोड़ा BJP पर ठीकरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget