एक्सप्लोरर

Gujarat Corona: गुजरात में कोरोना का भयानक कहर, एक दिन में दर्ज किए गए रिकॉर्ड 1640 संक्रमण के नए मामले

Gujarat Corona Cases: देश के कई राज्यों समेत गुजरात में भी कोरोना संक्रमण एक बार फिर कहर बनकर टूट रहा है. बता दें कि एक दिन में प्रदेश में कोरोना के 1640 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ये मामले एक साल पहले महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन में दर्ज किये गए सबसे ज्यादा केस हैं. बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

देश में जहां एक तरफ कोविड 19 वैक्सीनेशन का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. इस समय देश के कई राज्य में एक बार फिर कोरोना कहर बनकर टूट रहा है. गुजरात राज्य में भी एक दिन में कोरोना के 1640 नए मामले दर्ज किए गए हैं और चार की मौत हुई हैं. ये मामले पिछले साल शुरू हुई महामारी के बाद से अब तक एक दिन में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले हैं. पिछले साल 27 नवंबर को राज्य में 1607 मामले दर्ज किए गए थे, जो एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले थे. राज्य में 7847 सक्रिय मामले हैं बता दें कि प्रदेश में कोविड 19 के कुल 2,88,649 मामले हैं. कुल 2,76,348 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में एक्टिव केस 7,847 हैं. जिनमें 73 की हालत नाजुक बनी हुई है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं जबकि शेष 7,774 की स्थिति स्टेबल है. वहीं अब तक कुल 4,454 मौतें हो चुकी हैं. बात करें वैक्सीनेशन की तो प्रदेश में अब तक कुल 38,78,186 लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन दी जा चुकी है. आगामी त्योहार को लेकर राज्य सरकार ने जारी किए दिशा- निर्देश गुजरात में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आगामी होली के त्योहार को लेकर भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उपमुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य मे  सीमित संख्या में ही होलिका दहन को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही राज्य़ सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले दिन रंग खेलने पर भी रोक लगा दी है. वहीं स्कूल कॉलेज और ट्यूशन क्लासेस को बंद करने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि गुजरात ही नहीं देश के कई और राज्यों में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है. इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश शामिल हैं. ये सभी राज्य कोरोना के हॉट स्पॉट बताए जा रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकारों द्वारा भी कोविड 19 से बिगड़ते हालातों के देखते हुए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. ये भी पढ़ें ABP News West Bengal Opinion Poll 2021: बंगाल में खेला होबे या परिवर्तन होबे, एबीपी न्यूज पर शाम छह बजे से देखिए ओपिनियन पोल Antilia Case: वाजे की डायरी से खुलेगा 100 करोड़ की कमाई का राज, पैसों के हर लेन देन का कोड होगा डिकोड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget