एक्सप्लोरर

Narendra Modi Germany Visit: जर्मनी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में लहराया भगवा, विपक्ष ने बनाया मुद्दा, ट्विटर बना सियासी मैदान

Narendra Modi Foreign visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को जर्मनी दौरा विवाद में आ गया है. यहां उनकके स्वागत के दौरान कई लोग भगवा झंडे के साथ खड़े थे. इसी को लेकर विपक्ष सवाल कर रहा है.

Prime Minister Narendra Modi Europe visit: एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूरोप दौरे की चर्चा उसके महत्व को लेकर खूब हो रही है, तो दूसरी तरफ उनकी यह यात्रा एक विवाद में भी आ गई है. विवाद भगवा को लेकर है, जिसे विपक्षी दल मुद्दा बना रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं. विपक्ष के सवाल पर बीजेपी के नेता जवाब दे रहे हैं और इसे कहीं से भी गलत नहीं बता रहे हैं. इस मुद्दे पर ट्विटर पर बीजेपी औऱ विपक्ष दल आप में भिड़ते भी दिख रहे हैं.

क्या है विवाद

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी का दौरा किया था. वहां पहुंचने पर भारतीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस स्वागत के दौरान कई लोग भगवा रंग के झंडे के साथ डांस करते दिखे. यहां तक तो ठीख था, लेकिन जब पीएमओ ने इस स्वागत का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया तो बवाल मच गया. पीएमओ ने वीडियो के ट्वीट करते हुए लखा था, 'Brandenburg Gate पर भारत का फ्लेवर, एक नजर देखिए…' इसके बाद विपक्ष नरेंद्र मोदी को घेरने लगा.

विपक्ष ने दागे कई सवाल

पीएमओ की तरफ से किए गए इस ट्वीट को देखते ही विपक्षी दलों ने सवाल शुरू कर दिए. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने PMO के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूछा- 'वह झंडा किसका है?' वहीं नागालैंड कांग्रेस के महासचिव GK GK Zhimomi ने लिखा- 'तिरंगा कहां है.' 

केरल कांग्रेस ने कहा, देश से माफी मांगें पीएम

देखते-देखते यह विवाद केरल तक पहुंच गया. वहां से केरल कांग्रेस ने ट्विटर पर सवाल किया, 'श्रीमान भारत के प्रधानमंत्री, आप विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसे इस नॉनसेंस को प्रचारित करने के लिए आप देश से माफी मांगिए.' इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने ट्वीट किया- 'ये भारत का राष्ट्रीय ध्वज तो नहीं है, मोदी जी.' कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने सवाल किया- 'भारत देश का झंडा तिरंगा कहां है?' 

ये भी पढ़ें

Jodhpur Communal Clash: जालोरी गेट के बाद ईद पर जोधपुर के कबूतर चौक पर भिड़े दो समुदाय, दुकानों में लूटपाट, बच्ची को पीटा

PM Modi Europe Visit: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने हरित-सतत ऊर्जा साझेदारी पर किए हस्ताक्षर, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget