एक्सप्लोरर

Constitution Day 2019: आज है संविधान दिवस, जानें संविधान से जुड़ी खास बातें

Constitution Day 2019: आज संविधान दिवस है और ऐसे में आइए जानते हैं देश के संविधान के बारे में खास बातें..

Constitution Day 2019: आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है. यह हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है. यह दिन भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक हैं. इसी दिन दो साल 11 महीने और 18 दिन की लंबी मेहनत के बाद आजाद भारत की वह कानूनी किताब तैयार हुई थी, जो देश के सभी नागरिकों को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार देती है. ये किताब है भारत का संविधान. 26 नवंबर 1949 को ही भारत का संविधान तैयार हुआ था और साल 1950 में 26 जनवरी के दिन ही इसे लागू किया गया था.

चूंकि 26 नवंबर को संविधान का मसौदा बनकर तैयार हो गया था इसलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 2015 में पहली बार भारत सरकार ने संविधान दिवस मनाया था. कई लोगों की मेहनत और बौद्धिक क्षमता की बदौलत संविधान का निर्माण हुआ. ऐसे ही एक व्यक्ति डॉ भीमराव अंबेडकर भी हैं. आज का दिन उन्हें सम्मान देने और देश के लोगों को संविधान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. आइए जानते हैं कैसे तैयार हुआ था हमारा संविधान और क्या है इस दिन की खासियत..

कैसे बना संविधान

जब देश आजाद होने वाला था तो देश को एक ऐसी कानूनी किताब की जरूरत थी जिससे देश एकजुट हो और सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी अधिकार मिले. इसके लिए उस वक्त स्वतंत्रता सेनानियों के बीच संविधान निर्माण की मांग उठने लगी थी. जब देश आजाद होने वाला था तो एक संविधान सभा के गठन की मांग उठने लगी. इस सभा की पहली बैठक साल 1946 में 9 दिसंबर के दिन हुई. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई इस बैठक में 207 सदस्य मौजूद थे. यहां यह बताते चलें कि जब संविधान सभा का गठन हुआ तो उस वक्त इस सभा में 389 सदस्य थे लेकिन बाद में उनकी संख्या कम होकर 299 हो गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आजादी के बाद जब देश का विभाजन हुआ तो कुछ रियासतें इस सभा का हिस्सा नहीं रही और सदस्यों की संख्या घट गई.

बहरहाल 29 अगस्त 1947 में संविधान सभा में बड़ा फैसला हुआ और डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन हुआ. इसके बाद 26 नवंबर 1949 को यानी आज ही के दिन इसको स्वीकार किया गया और बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया.

इसको बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसको हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा गया था. संविधान की असली कॉपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी. इसे लिखने में छह महीने लगे थे. भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से आचार्य नंदलाल बोस ने सजाया था. इसके अलावा प्रस्तावना पेज को सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया था. संविधान की जो मूल प्रति है वह भारत की संसद की लाइब्रेरी में है. इसे हीलियम से भरे केस में रखा गया है. यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है. संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget