एक्सप्लोरर

खुद को PMO अधिकारी बताने वाले किरन पटेल को मिली जमानत, चार्जशीट से हटी गैर-जमानती धारा

Jammu Kashmir: इसी साल मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से किरन पटेल को गिरफ्तार किया था. पटेल ने खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया था और कई तरह की सुविधाएं ली थीं.

Conman Kiran Patel: कथित ठग किरन पटेल को जमानत मिल गई है. गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले किरन पटेल को श्रीनगर पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया था. जमानत देते हुए श्रीनगर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कहा, “चार्जशीट पढ़ने के बाद साफ होता है कि आईपीसी की धारा 467 के तहत अपराध को एजेंसी ने हटा दिया है.” इस धारा के तहत आजीवन कारावास का प्रावधान है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने कहा, “धारा 467 के तहत अपराध को हटाने के बाद आरोपियों की ओर से किए गए अपराध के लिए केवल सात साल तक की सजा का प्रावधान है.” धारा 467 मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी से संबंधित है. इसमें आजीवन कारावास या 10 साल और जुर्माने की सजा का प्रावधान है. अदालत ने कहा कि मार्च के महीने में किरन पटेल की पहली जमानत अर्जी को खारिज करने के प्रमुख आधारों से एक थी, इसे जांच अधिकारी ने गैर मौजूदा सामग्री के आधार पर हटा दिया है.

क्या है मामला?

इस साल मार्च के महीने में किरन पटेल को पीएमओ के एक अधिकारी बताने के बाद श्रीनगर वाले ललित होटल से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा था, “उन्हें जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारियों की ओर से सुरक्षा कवर के साथ-साथ अत्यधिक संवेदनशील जगहों तक पहुंच दी गई. इन जगहों पर सामान्य तौर पर कोई भी आम आदमी या पर्यटक पहुंचने के लिए अधिकृत नहीं है.”

पुलिस ने पटेल पर आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471, 170 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया था. जांच पूरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दूसरे आरोपी पीयूष वसिता के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. आरोपियों के वकील अनिल रैना ने कहा कि इस दस्तावेज़ में दोनों के खिलाफ धारा 467 के तहत आरोप हटा दिए गए हैं.

पटेल के दो पूर्व सहयोगियों, अमित हितेश पंड्या और जय सिवजी सीतापारा को मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में नामित किया गया है. सीजेएम श्रीनगर मोहम्मद तसलीम ने अपने आदेश में लिखा, ''मामले में भौतिक परिवर्तन हुए हैं. इसलिए... इस मामले में आगे की जांच के लिए आरोपी व्यक्तियों को हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है.''

ये भी पढ़ें: कहानी उस शख्स की जिसने भारत के सबसे ज्यादा सुरक्षा वाले राज्य में सबको धोखा दे दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget