एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ऑनलाइन अभियान आज, सोनिया-राहुल समेत 50 लाख कार्यकर्ता रखेंगे अपनी बात

ऑनलाइन आंदोलन करने जा रही कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया है.पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एकसाथ 50 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन जुटाने का लक्ष्य रखा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. दो महीने के बाद सियासी दल फिर सक्रिय हुए हैं. केंद्र की 'मोदी सरकार 2.0' का एक साल पूरा होने के मौके पर 30 मई को बीजेपी 1000 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस से लेकर कई ई-रैलियां करेगी. वहीं, कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की वर्चुअल रणनीति बनाई है. प्रवासी श्रमिकों, किसान और छोटे दुकानदारों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आज ऑनलाइन आंदोलन करेगी.

लॉकडाउन की मार झेल रहे मजदूरों, किसानों, असंगठित कर्मचारियों और छोटे दुकानदारों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने जा रही है. जो भी लोग इनकम टैक्स की परिधि के बाहर हैं उन सभी परिवारों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से दस हजार रुपए की तत्काल मदद पहुंचाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज 11 से 2 बजे के बीच बड़े पैमाने पर ऑनलाइन अभियान चलाएगी. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिया कि इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य है.

पार्टी ने फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एकसाथ 50 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन जुटाने का लक्ष्य रखा है. ऑनलाइन अभियान के जरिए कांग्रेस किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के मुद्दे को उठाकर उन्हें साधने की कवायद में है. कांग्रेस अपनी मांग को लेकर बड़े पैमाने पर ट्रेंड सेट करने की कोशिश कर रही है. इसीलिए कांग्रेस ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि हम मुश्किल में फंसे लोगों के मुद्दे उठाएंगे और केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि लोगों की मदद करने के लिए भी कांग्रेस द्वारा की गई मांगों पर विचार करे. साथ ही सरकार से मांग करेंगे कि इनकम टैक्स के बाहर के परिवारों के खाते में दस हजार रुपए तत्काल जमा किए जाएं.

कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया

ऑनलाइन आंदोलन करने जा रही कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया है. दो बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी और एक बार विपक्षी दलों की बैठक ऑनलाइन हो चुकी है. राहुल गांधी द्वारा विशेषज्ञों से लेकर मजदूरों तक से की गई बातचीत को सोशल मीडिया पर साझा किया गया. राहुल गांधी अब तक चार बार ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं. यूपी के लिए बने ऐसे ही एक वॉट्सऐप ग्रुप की निगरानी प्रियंका गांधी खुद करती हैं. बस के मुद्दे पर पिछले दिनों योगी सरकार के खिलाफ यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन प्रोटेस्ट किया था.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन में फंसे एबीवीपी के छात्र को एनएसयूआई ने घर पहुंचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget