एक्सप्लोरर

22 जनवरी को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक, नए अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पर हो सकती है चर्चा

हाल ही में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक नोट सौंपा है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं. उसके बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है.

नई दिल्ली: नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमिटी सीडब्ल्यूसी की बैठक शुक्रवार 22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे बुलाई गई है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठनात्मक चुनाव और मौजूदा राजनीतिक हालात, जिसमें किसान आंदोलन और एक विवादित वरिष्ठ संपादक के व्हाट्सएप चैट लीक कांड जैसे मुद्दे शामिल हैं, उन पर चर्चा की जाएगी.

हाल ही में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक नोट सौंपा है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं. उसके बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बीते अगस्त महीने में सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था, जिसमें ब्लॉक से लेकर पार्टी अध्यक्ष पद तक पर चुनाव कराए जाने की मांग की गई थी.

इस चिट्ठी के बाद पार्टी में बवाल खड़ा हो गया था और फिर आनन-फानन में सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. तब तय हुआ था कि नए अध्यक्ष का चुनाव छह महीने के भीतर होंगे. हालांकि इसके बाद भी बीच-बीच में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बागी तेवर सामने आते रहे.

इन्हें मिली कमान

इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी में आंतरिक चुनाव के लिए जिम्मेदार केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का पुनर्गठन कर मधुसूदन मिस्त्री को इसकी कमान दी गई. बीते कुछ महीनों में उन्होंने पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष के मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्यों की सूची अपडेट कर ली है, जो इस चुनाव में मतदान करेंगे. अध्यक्ष के साथ ही सीडब्ल्यूसी सदस्यों का चुनाव भी करवाया जा सकता है.

सूत्रों का कहना है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सहित संगठन चुनाव की प्रक्रिया और चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है. अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की वापसी की संभावना जताई जा रही है लेकिन इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है.

यह भी पढ़ें: UP: पंचायत चुनाव के जरिए 2022 की तैयारियों का आकलन करेगी कांग्रेस सैन्य अभियान की गोपनीय सूचना लीक करना राजद्रोह, जिसने किया उसे सजा मिले: कांग्रेस

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget