एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव के नतीजों से पहले होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, सोनिया की जगह लेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अगला पार्टी अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय हो गया है. कांग्रेस की सबसे ताकतवर कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने अगले अध्यक्ष के चुनाव के लए हरी झंडी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक सीडब्ल्यूसी की बैठक में अगले अध्यक्ष के चुनावों को लेकर तारीखें तय कर दी गई हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 1 दिसम्बर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 3 दिसंबर तक नामांकन की आखिरी तारीख होगी. 5 दिसम्बर तक नॉमिनेशन की जांच की जाएगी और 11 दिसंबर तक नामांकनों की वापसी की जा सकेगी. अगर जरूरत पड़ी तो 16 दिसंबर को चुनाव होगा.

खास बात ये है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही राहुल गांधी की ताजपोशी की जाएगी. 18 दिसंबर को गुजरात चुनाव के नतीजे आएंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले, प्रदेश कमिटियां राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास कर चुकी हैं. नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अधिवेशन में इस पर मुहर लगेगी और नई कांग्रेस वर्किंग कमिटी चुनी जाएगी. कांग्रेस वर्किंग कमिटी पार्टी में फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है.

फिलहाल 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. 47 साल के राहुल गांधी 2004 से संसद में उत्तरप्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

योगी का हमला

राहुल गांधी की ताजपोशी पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस-मुक्त भारत के लिए उनका अध्यक्ष बनना ज़रूरी है. इसके साथ ही योगी ने कांग्रेस में परिवारवाद की आलोचना की. योगी के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनावों का इतिहास रहा है. सुभाषचंद्र बोस ने गांधी जी के सामने चुनाव लड़ा और ध्यान रहे कि चुनाव से दोनों का एक दूसरे का प्रति स्नेह और सम्मान कम नहीं हुआ.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी के खिलाफ जिन दो नेताओं ने चुनाव लड़ा वो भी हमारे सम्मानित नेता थे. वो अब हमारे बीच नहीं हैं. यह नहीं भूलना चाहिए कि उन दोनों नेताओं के पुत्र सोनिया जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रहे. इसलिए किसी पूर्वाग्रह से रहित होकर चुनाव प्रक्रिया को देखा जाना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
Israel-Iran War: ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget