एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बीजेपी से छीनी गुरदासपुर सीट, कांग्रेस उम्मीदवार करीब दो लाख वोट से जीते

कांग्रेस के लिए ये नतीजे तिहरी खुशी का संदेश लेकर आए हैं. पहला ये कि कांग्रेस ने ये सीट बीजेपी से छीनी है, छीनी ही नहीं है, बल्कि बीजेपी को शर्मनाक शिकस्त का सामना करना है, जो कि पार्टी का गढ़ माना जाता है.

नई दिल्ली/चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं के चुनाव से ऐन पहले पंजाब की गुरुदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे ने कांग्रेस खेमे में दिवाली से पहले जश्न का मौका दे दिया है. पहले टेस्ट में सीएम अमरिंदर सिंह के फर्स्ट डिविजन से पास होने की खुशी में पंजाब कांग्रेस में रोशनी की चमक और पटाखे की गूंज को समझा जा सकता है.

कांग्रेस के लिए तिहरी खुशी का मौका कांग्रेस के लिए ये नतीजे तिहरी खुशी का संदेश लेकर आए हैं. पहला ये कि कांग्रेस ने ये सीट बीजेपी से छीनी है, छीनी ही नहीं है, बल्कि बीजेपी को शर्मनाक शिकस्त का सामना करना है, जो कि पार्टी का गढ़ माना जाता. दूसरी बड़ी कामयाबी ये है कि यहां आप का बड़ा गढ़ है. तीसरी बड़ी बात ये है कि ये जीत गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों से ऐन पहले मिली है.

किसे मिले कितने वोट? गुरुदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा था, जिन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को 1,93,219 1.93 मतों से हराया है. जाखड़ को 4,99,752 मत मिले. बीजेपी उम्मीदवार को 3,06,533 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेजर जनरल सुरेश खजारिया महज़ 23,579 वोट ही पा सके.

यह जीत राहुल, सोनिया और प्रियंका के लिए तोहफा: सिद्धू नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”यह जीत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के लाल फीते में बंधा हुई दिवाली का गिफ्ट है. हम उनको गिफ्ट भेज रहे हैं जिन्होंने बुरे वक्त में सारा बोझ कुद उठाया. कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अपने बेटे और खुद को पीछे रखकर डॉ मनमोहन सिंह को आगे लाए. आज जब कांग्रेस को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो राहुल जी खुद आगे आए.”

कैप्टन अमरिंदर ने दी सुनील जाखड़ को बधाई गुरदासपुर से विजयी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कहा, "यह तीज जनता का कैप्टन अरिंदर सिंह के नेतृत्व में भरोसा दिखाती है. यहां कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत है. जाखड़ को बधाई देते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ''गुरदासपुर उप चुनाव में जीत के लिए सुनील जाखड़ को बधाई. यह पंजाब कांग्रेस के की नीतियों और विकास के एजेंडे की जीत है.''

बीजेपी-आप का आरोप, कांग्रेस ने मशीनरी का दुरपयोग किया वहीं इन नतीजों के बाद बीजेपी और आप का आरोप है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया. पंजाब बीजेपी के सचिव विनीत जोशी ने कांग्रेस वपर आरोप लगाया. आप उम्मीदवार मेजर जनरल सुरेश खजुरिया ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाए.

2009 में कांग्रेस के पास थी गुरदासपुर सीट कांग्रेस ने ये सीट 2009 में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बाद जीती है, जब उन्होंने बीजेपी के विनोद खन्ना को शिकस्त दी थी. विनोद खन्ना गुरदासपुर से चार बार के सांसद रहे. अभिनेता ने इस सीट पर 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget