एक्सप्लोरर

युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी 'डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम', जानें कैसे मिलेगा प्रवेश

डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि चयनित 50 पेशेवरों को पार्टी के प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा.

कांग्रेस ने युवा प्रोफेशनल को पार्टी से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से फेलोशिप कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है. ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम’ के तहत हर वर्ष देश भर से 50 मिड-कैरियर प्रोफेशनल का चयन किया जाएगा जो राजनीति के जरिए समाज में अपना योगदान देना चाहते हैं.

नई दिल्ली में स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रोफेशनल्स कांग्रेस एवं डेटा एनालिटिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने यह घोषणा की. इस कार्यक्रम के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'समय आ गया है कि भारत के सबसे प्रतिभाशाली लोग अपनी शक्ति राजनीति में लाएं. डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम मध्य-करियर पेशेवरों के लिए हमारा आह्वान है कि सार्वजनिक जीवन में कदम रखें, ईमानदारी से नेतृत्व करें और एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण में मदद करें'.

'चयनित 50 पेशेवरों को पार्टी के प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे' 
कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत चयनित 50 पेशेवरों को पार्टी के भीतर प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा. यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को राजनीति में वास्तविक जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करेगा. चक्रवर्ती ने कहा भारत और दुनिया भर में इस समय बहुत कुछ हो रहा है लेकिन हम हिंदू-मुस्लिम कानूनों पर बहस कर रहे हैं. 

'डॉ. मनमोहन सिंह ने दिया था सुझाव'
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर भारी टैरिफ की घोषणा की है. वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को एक ठोस आर्थिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है. इस महत्वपूर्ण मोड़ पर डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेता की कमी खल रही है, जो हमें इस स्थिति से बाहर लाने के लिए सलाह और मार्गदर्शन दे सकते थे. उन्होंने बताया कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद डॉ. सिंह से जब पूछा गया कि इस संकट से अपनी अर्थव्यवस्था को कैसे बचाया जा सकता है तो उन्होंने इन मुद्दों पर विचार करने और समाधान खोजने के लिए युवा पेशेवरों का एक समूह बनाने का सुझाव दिया था. इसी उद्देश्य से यह फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है.

'मुफ्त में होगा डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम’
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि देश में कई ऐसे लोग हैं, जो पहले पेशेवर रहे और फिर राजनीति में आए. इनमें डॉ. मनमोहन सिंह का नाम बहुत ऊपर आता है. मोती लाल नेहरू जी से लेकर महात्मा गांधी और सरदार पटेल तक, आजादी के आंदोलन में भी सभी अग्रणी नाम पहले पेशेवर थे. कांग्रेस ने हमेशा से पेशेवरों को राजनीति में आगे आने का अवसर दिया है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. 

पवन खेड़ा ने बताया कि इसके लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जायेगी. ये पूरी तरह निःशुल्क होगा और पार्टी इसकी सेलेक्शन प्रक्रिया के लिए जल्द एप्लिकेशन जारी करेगी. पार्टी के कई सीनियर लीडर इस फैलोशिप प्रोग्राम के मेंटोर होंगे, राहुल गांधी भी मेंटोर होंगे.

ये भी पढ़ें:

वक्फ कानून में संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कांग्रेस सांसद ने दाखिल की याचिका

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget