एक्सप्लोरर

‘भगवा आतंकवाद’ वाले बयान पर अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- क्या देश से माफी मांगेंगे राहुल गांधी?

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं, 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

बेंगलुरु: हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में स्वामी असीमानंद सहित पांच आरोपियों को बरी किए जाने के बाद से बीजेपी भगवा आतंक वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है. कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि क्या भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी माफी मांगेंगे.

कांग्रेस ने हिन्दू संस्कृति को आतंकवाद से जोड़ने का किया पाप

बंगलूरू में शक्ति केंद्र के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर हल्ला बोला और कहा, ‘’महान हिन्दू संस्कृति जो लाखों सालों से दुनिया को संस्कार, शांति और सभ्यता का सन्देश देती आई है, कांग्रेस ने उसको आतंकवाद के साथ जोड़ने का पाप किया है.’’

कांग्रेस ने दुनिया के सामने देश को बदनाम किया है- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने ‘ भगवा आतंकवाद ’ और ‘ हिंदू आतंकवाद ’ जैसी शब्दावलियों का इस्तेमाल कर कई सालों तक दुनिया भर में देश को बदनाम किया.’’ उन्होंने कहा, ‘’ राहुल जी आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. अब कांग्रेस कह रही है कि उसने इन शब्दों का कभी इस्तेमाल नहीं किया।. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित कई कांग्रेस नेताओं की तरफ से इन शब्दावलियों का उपयोग किया जाना रिकॉर्ड पर है.’’

अमित शाह ने आगे कहा, ‘’एक बार राजीव गांधी जी बीजेपी को ताना मारते रहे थे जब बीजेपी के सिर्फ दो सांसद थे, वह कह रहे थे, 'बीजपा हम दो हमारे दो में विश्वास करती है.' आज संसद में बीजेपी का पूर्ण बहुमत है. हमारे 1600 से ज्यादा विधायक हैं और 20 राज्यों, कई स्थानीय निकायों और नगर पालिकाओं में बीजेपी सत्ता में है.’’

40 लाख रूपये की घड़ी पहनते हैं सिद्धारमैया

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘’ सिद्धारमैया जी 40 लाख रूपये की कीमत की जो घड़ी पहनते है वो किसने और क्यों दी, इसका उन्हें जवाब देना चाहिए.’’

अमित शाह ने कहा, ‘’13वें वित्त आयोग में कर्नाटक को केवल 88 ,583 करोड़ रूपये दिए गए थे, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 2,19,506 करोड़ रूपये की धनराशि कर्नाटक के विकास के लिए दी गई.’’

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं, 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget