एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने चीन के साथ Disengagement को बताया भारत का सरेंडर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत अब दो तरफा खतरों से घिरा हुआ है. पाकिस्तान और चीन भारत के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. वही सुरजेवाला ने चीन के साथ डिसइंगेजमेंट को भारत का सरेंडर करार दिया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि कमज़ोर सरकार सेना के पराक्रम को कमज़ोर नहीं कर पायेगी. सुरजेवाला ने कहा कि देश की सुरक्षा को जरा भी प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. इस वजह से आज दो तरफा खतरा बढ़ गया है.

देश पर पाकिस्तान और चीन की तरफ से मंडरा रहा है खतरा

उन्होंने कहा कि देश पर पाकिस्तान और चीन की तरफ से खतरा मंडरा रहा है.. पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगाह बना हुआ है. वहीं चीन सीमा पर लगातर निर्माण कर रहा है. निर्माण के साथ ही अरुणाचल में नए गांव बसाए जाने की बात भी सामने आई है. ऐसे में चीन सीमा पर 24 घण्टे की निगरानी की ज़रूरत है. वहीं अब चीन की नौ सेना भी सक्रिय हो गयी है. जब ऐसे हालात हैं और बजट में काफी बढ़ोतरी की ज़रूरत थी और हमको सेना को सपोर्ट करने की ज़रूरत है लेकिन रक्षा बजट में पिछले साल की तुलना में 1.48% की बढ़ोतरी हुई. पिछले साल के रिवाइज्ड बजट में 4.71 लाख करोड़ था इस साल 4.78 लाख करोड़ हुआ.उन्होंने इसे देश के साथ धोखा बताया. सुरजेवाला ने कहा कि सेना की ज़रूरत को अनदेखा किया गया है जबकि  रक्षा बजट को बढाने की ज़रूरत है.

Disengagement एक तरह से सरेंडर है

  कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री ने disengagement पर संसद में बयान दिया था लेकिन ये किस कीमत पर हुआ ये महत्वपूर्ण है. देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर ये मंज़ूर नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गलवन घाटी हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है. लेकिन इस बार चीन भारत की सीमा में घुसा हमारे 20 जवान शहीद हुए.सबने सोंचा था कि सरकार सीमा की रक्षा करेगी. इधर चीन अपनी चौकी पर वापस गया जबकि भारत अपनी तत्कालीन स्थिति से पीछे हट गया.  ये disengagement एक तरह से सरेंडर है क्योंकि अब आप अपनी जगह पर ही पेट्रोलिंग नहीं कर सकते.  हमने रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण कैलाश रेंज पर जो बढ़त हासिल की थी वो भी इस disengagement में छोड़ दिया. चीन फिंगर 4 तक आता था और हम फिंगर 8 तक जाते थे. एलएसी  फिंगर 8 तक था. हम फिंगर 8 तक जाते थे अब फिंगर 3 पर आकर रुक गए हैं.  हमारी फिंगर 4 पर पोस्ट थी और 3 पर स्थायी चौकी थी. लेकिन अब आप 3 तक सीमित हो गए हैं.

कैलाश रेंज को छोड़ना बहुत बड़ी चूक

 रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि कैलाश रेंज को छोड़ना बहुत बड़ी चूक रही क्योंकि उससे चीन की गतिविधियों पर नज़र रखा जा सकता था. इसी वजह से ये disengagement एक तरह से सरेंडर है .सरकार कब स्टेटस को स्थापित करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार को देश को बताना चाहिए. पूरी चीन की सीमा को लेकर. मोदी सरकार ऐतिहासिक तथ्यों के पीछे छिप रही है. मोदी सरकार ध्यान नहीं भटकाए. चीन ने कब्ज़ा लिया है हम आज भी उसे अपना मानते हैं. हमारे समय और वाजपेयी जी के  समय में भी बात यथास्थिति की ही थी. हम अक्साई चीन पर अपना दावा नहीं छोड़ रहे लेकिन पैंगोंग में फिंगर 8 तक हमारा इलाका रहा है और गलवन में प्वाइंट 14 तक. लेकिन सवाल उठता है यथास्थिति का. हमारा LAC पैंगोंगत्सो में फिंगर 8 तक था. गल्वन में पेट्रोलिंग 14 प्वाइंट थी. सरकार ने गलवन सीमा के अंदर ही बफर जोन क्यों बनाया?

ये भी पढ़ें

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 7 किलो RDX बरामद- सूत्र

चेन्नई में PM मोदी ने स्वदेशी टैंक सेना को सौंपा, मेट्रो रेल फेज-1 एक्सटेंशन का भी उद्घाटन किया

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget