एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: राज्य में 65 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य, जल्द कांगेस मुक्त होगा भारत: रमन सिंह

सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालात इतनी दयनीय हो गई है कि जब-जब सदन में मेरे द्वारा भाषण दिया जाता है तो कांग्रेस या कांग्रेस समर्थन वाला एक राज्य कम हो जाता है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस की हालत को दयनीय बताते हुए कहा है कि उनकी सरकार राज्य में 65 से अधिक सीटों पर जीत के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है. सीएम ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि देश की राजनैतिक परिस्थितयों में तेजी से परिवर्तन आ रहा है. साल 2014 में लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस की आंख खोलने के लिए पर्याप्त है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की साहसिक और दूर दृष्टि के बल पर कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना को जल्द साकार किया जा सकेगा. बीजेपी के सुशासन का परिणाम है कि आज देश के 19 राज्यों में बीजेपी की सरकार है.

सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि जब-जब सदन में मेरे द्वारा भाषण दिया जाता है तो कांग्रेस या कांग्रेस समर्थन वाला एक राज्य कम हो जाता है. पिछले साल बिहार, अभी हाल ही के चुनाव में हिमाचल और अब आने वाले समय में कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई तय है.

​उन्होंने क​हा कि कांग्रेस अगर ऐसे ही जनता को छलने वाली राजनीति करती रही तब जल्द ही उसकी राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता भी समाप्त हो जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की गरिमा को समाप्त कर जातिवाद की राजनीति को बढ़ाने का काम किया है. कांग्रेस ने कई राज्यों में धारा 356 का इस्तेमाल कर इमरजेंसी लगा कर अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया है.

जनता से मिले विश्वास को भी कांग्रेस ने हमेशा दरकिनार करते हुए अपने फायदे के लिए कई राज्यों में हर दो-दो साल में मुख्यमंत्री को बदलने का रिकार्ड कायम किया. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी जाति, पक्ष-विपक्ष की राजनीति नहीं की है.

​रमन सिंह ने कहा कि आज देश के पास एक सशक्त नेतृत्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है. देश की जनता का बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 65 सीटों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी.

इससे पहले विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. किसानों की अनदेखी की जा रही है.

सिंहदेव ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की जमीनों को हथियाने का प्रयास किया जा रहा है. राज्यपाल से असत्य कथन कहलवाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget