एक्सप्लोरर

सत्यपाल मलिक के उपराष्ट्रपति वाले दावे पर कांग्रेस ने ली चुटकी, कहा- यही है पीएम मोदी की रेवड़ियां

Congress On Revdi Culture: सत्यपाल मलिक के 'उपराष्ट्रपति बनाए जाने' वाले दावे पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि यही है पीएम मोदी की रेवडियां. जानिए ये पूरा मामला है क्या.

Satyapal Malik Vice President Claim: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satypal Malik) अपने बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. सत्यपाल खुले तौर पर बीजेपी (BJP) की कई बार आलोचना कर चुके हैं. पीएम मोदी की कई नीतियों पर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं. हाल ही में उन्होंने यहां तक कह दिया कि कुछ लोगों ने उनसे ऐसा कहा कि अगर वे केंद्र के खिलाफ बोलना बंद कर देंगे तो उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है. अब उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. 

रविवार को कांग्रेस (Congress) ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी जी की रेवड़ियां: सरकार के खिलाफ मत बोलो, मेरे काले कारनामे मत खोलो, उपराष्ट्रपति बना दूंगा. मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा - मुझे मोदी सरकार से ऑफर था कि सच बोलना बंद कर दो, उपराष्ट्रपति बना दूंगा. वाह मोदी जी वाह... आप तो बड़े कलाकार निकले."

सत्यपाल मलिक ने कई बार की केंद्र की आलोचना

दरअसल, कई मौकों पर केंद्र की खुली आलोचना करने वाले सत्यपाल मलिक ने शनिवार को एक विस्फोटक दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें संकेत दिया गया था कि अगर वह नहीं बोलते हैं तो उन्हें उपराष्ट्रपति बना दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "लेकिन मैं ऐसा नहीं करता. मैं वही बोलता हूं जो मुझे लगता है." उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक 'योग्य' उम्मीदवार हैं.

मेघालय के राज्यपाल ने हाल ही में दिल्ली के 'राजपथ' का नाम बदलने सहित विभिन्न मोर्चों पर केंद्र की आलोचना की. उन्होंने कहा था कि दुख की बात है कि इसकी आवश्यकता नहीं थी. वहीं विपक्षी नेताओं पर हो रही छापेमारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा में भी छापेमारी के लायक कई लोग हैं.

मलिक ने की राहुल गांधी की तारीफ

बता दें कि उपराष्ट्रपति बनाए जाने को लेकर सत्यपाल मलिक का दावा राहुल गांधी की प्रशंसा करने के एक दिन बाद आया है. सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा है कि राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं और इस यात्रा के देश के लिए कुछ अच्छे परिणाम होंगे.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: 'गुलाम नबी 10 दिन में करेंगे नई पार्टी की घोषणा'- बारामूला की रैली में आजाद का बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें- नए मतदाताओं पर दिए बयान को लेकर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी बोली- ये जम्मू-कश्मीर के वोटर्स का अपमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget