एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को राफेल सौदे को लेकर 'ब्लैकमेल' करने की कोशिश कर रहे हैं मनोहर पर्रिकर- कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने मनोहर पर्रिकर पर आरोप लगाया है कि वह गोवा में मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी बचाये रखने के लिये राफेल लड़ाकू विमान सौदा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं.

पणजी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने मनोहर पर्रिकर पर आरोप लगाया है कि वह गोवा में मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी बचाये रखने के लिये राफेल लड़ाकू विमान सौदा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं.

रेड्डी ने गुरुवार को मडगांव में पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. गोवा में शासन की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस समूचे राज्य में जनाक्रोश रैली का आयोजन कर रही है. पार्टी का दावा है कि पर्रिकर की खराब सेहत के कारण प्रशासन के कामकाज पर असर पड़ा है.

रेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस संबंध में फैसला सुनाये जाने के बाद भी कांग्रेस राफेल मुद्दे पर बेवजह कोशिश कर रही है. SC ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद मामले में 14 दिसंबर को नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीनचिट दे दी और इस सौदे में कथित अनियमितताओं के लिये केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्राथमिकी दर्ज करने के लिये निर्देश देने की मांग वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था.

SC ने कहा कि अरबों डॉलर के राफेल सौदे में फैसला लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है. पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने पर्रिकर के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वह ‘‘जोंक की तरह’’ मुख्यमंत्री की कुर्सी से चिपके हुए हैं.

प्रदेश प्रमुख गिरीश चोडंकर, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, रवि नाईक, फ्रांसिस्को सरदिन्हा एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं की मौजदूगी में रेड्डी ने कहा ‘‘वह (पर्रिकर) नैतिकता की बात करते हैं, लेकिन श्रीमान मनोहर पर्रिकर के जोंक की तरह कुर्सी से चिपके रहने में क्या नैतिकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लैकमेल करने की स्थिति में हैं... क्या वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिये प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहे हैं? हमें इस पर सोचने की जरूरत है.’’ गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले पर्रिकर मोदी कैबिनेट में रक्षा मंत्री थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget