एक्सप्लोरर

आर्म्स डीलर संजय भंडारी से वाड्रा के रिश्ते पर बोली कांग्रेस, कोई भी जांच करा लें पीएम मोदी

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वाड्रा को पिछले 41 महीने से निशाना बनाया जा रहा है.

बेंगलूरू: बीजेपी ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी से रॉबर्ट वाड्रा के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा. आरोप है कि भंडारी ने वाड्रा के लिए हवाई टिकट खरीदे थे. बीजेपी के हमले के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई भी जांच करा लेनी चाहिए. ताकि यह पता लग सके कि क्या कोई चीज गलत हुई है.

पिछले 41 महीने से रॉबर्ट वाड्रा को बनाया जा रहा है निशाना: रणदीप सिंह सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वाड्रा को पिछले 41 महीने से निशाना बनाया जा रहा है. वह मीडिया में आई इन खबरों को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे कि वाड्रा फरार हथियार डीलर संजय भंडारी के संपर्क में थे. सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जहां तक रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ लगे आरोपों का संबंध है तो हम केवल यह कहेंगे कि मोदी जी को सत्ता में 41 महीने हो गए हैं.’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हरियाणा और राजस्थान में बीजेपी की सरकार है, आप जो चाहें कोई भी जांच करा लीजिए. स्वतंत्र और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया से किसी गलत चीज का पता लगा लीजिए.’’ उन्होंने कहा कि 41 महीने तक निशाना बनाने और कई जांच आयोगों के बाद भी बीजेपी न तो हरियाणा में और न ही राजस्थान में किसी नियम-कानून के उल्लंघन को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाई है. सुरजेवाला ने कहा, ‘‘इन दोनों राज्यों में आरोप लगाए गए, जिनके आधार पर वे सत्ता में आए.’’

क्या है मामला

सोमवार को एक राष्ट्रीय चैनल ने दावा किया था कि फरार हथियार डीलर संजय भंडारी ने 2012 में वाड्रा के लिए बिजनेस क्लास टिकट बुक कराए थे. बीजेपी ने मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चुप्पी तोड़ने को कहा था.

निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी ने भी किया हमला

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चुप्पी वाड्रा के खिलाफ आरोपों की स्वीकारोक्ति मानी जाएगी. वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कल अपने ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘#वाड्रा टिकटगेट के लिए राहुल जी की काव्यात्मक व्याख्या का उत्सुकता से इंतजार.’’

इस बीच, टाइम्स नाउ और रिपब्लिक न्यूज चैनलों को यहां कांग्रेस कार्यालय में सुरजेवाला का प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर नहीं करने दिया गया. इसकी वजह पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि वह मीडिया की भावनाओं को समझते हैं, लेकिन पत्रकारिता को ‘‘सच का आईना दिखाना चाहिए, न कि बीजेपी का आईना बनना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर भड़के ओवैसी
तेलंगाना विधानसभा में बजट 2026-27 पेश, पिछले साल से 19 हजार करोड़ ज्यादा, किस सेक्टर को क्या मिला?
तेलंगाना विधानसभा में बजट 2026-27 पेश, पिछले साल से 19 हजार करोड़ ज्यादा, किस सेक्टर को क्या मिला?
LPG Crisis: तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर

वीडियोज

महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर भड़के ओवैसी
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget