एक्सप्लोरर

Wangchuk Hunger Strike: -15 डिग्री में सोनम वांगचुक के आंदोलन पर पिघला प्रियंका गांधी का दिल, PM मोदी के लिए कह दी ये बड़ी बात

Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी ने आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए लिखा कि ये लोग -15 डिग्री तापमान में 8 दिनों से उपवास कर रहे हैं, लेकिन सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है.

Priyanka Gandhi on Ladakh Hunger Strike: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस की प्रियंका गांधी का समर्थन मिला है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (13 मार्च) को लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को अपनी जिद छोड़नी चाहिए और लोगों की आवाज सुननी चाहिए.

प्रियंका गांधी ने पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आठ दिनों से अनशन कर रहे लद्दाखी लोगों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया. इस दौरान प्रियंका गांधी इन लोगों को समर्थन करती दिखीं. इनके सपोर्ट में उन्होंने काफी लंबा मैसेज लिखा.

BJP की केंद्र सरकार पर किया हमला

प्रियंका गांधी ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, "भाजपा ने लद्दाख के लोगों को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया. एक तरफ चीनी कब्जा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और विश्वासघात. लद्दाख के लोगों का भरोसा टूट रहा है."

सरकार से की जिद छोड़ने की अपील

प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बार-बार विरोध के बीच, लद्दाख के शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दर्जनों लोगों के साथ माइनस 15 डिग्री तापमान में आठ दिनों से उपवास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "आज लद्दाख के लोग 6वीं अनुसूची के तहत पूर्ण राज्य का दर्जा और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जिसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है, लेकिन सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. सरकार को अपनी जिद छोड़नी चाहिए और लद्दाख के लोगों की आवाज सुननी चाहिए.”

21 दिनों की भूख हड़ताल पर हैं लोग

दरअसल, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची में शामिल किए जाने समेत कई और मांगों को लेकर मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लेह में 21 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इनके साथ लद्दाख के अलग-अलग गांवों के लोग भी इस भूख हाड़ताल में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

BJP Candidates List 2024: 7 केंद्रीय मंत्री, 3 पूर्व सीएम, 2 शाही चेहरे... बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट ल‍िस्‍ट को इन 10 प्वाइंट में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE
Indigo Crisis in Highcourt: इंडिगो मामले पर कोर्ट में क्या क्या हुआ, सरकार - Airlines को लगी फटकार!
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका, Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म | Paisa Live
Goa Night Club: गोवा अग्निकांड की चश्मदीद बनी इस महिला ने जो बताया सुनकर कांप जाएगी रूह!
Aniruddhacharya Controversy:बाबा की बेशर्मी की हदें पार, कोर्ट में एक-एक कर होगा हिसाब!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
Dhurandhar के हीरो के पास है करोड़ों की Hummer EV, कार कलेक्शन में ये गाड़ियां भी शामिल
Dhurandhar के हीरो के पास है करोड़ों की Hummer EV, कार कलेक्शन में ये गाड़ियां भी शामिल
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget