एक्सप्लोरर

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, शशि थरूर से है मुकाबला

Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. अध्यक्ष पद के इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला शशि थरूर से है.

AICC President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Karge) आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर 10- राजाजी मार्ग पर एक प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) करेंगे. एक दिन पहले ही उन्होंने राज्यसभा (Rajyasabha) में विपक्ष के नेता (Opposition) के पद से अपना इस्तीफा भी दे दिया था.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नामांकन पत्र को शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब पार्टी के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला होगा. तीनों नेताओं ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा था, जो इस प्रक्रिया के लिये अंतिम दिन था. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है और उम्मीदवारों की अंतिम सूची उसी दिन शाम पांच बजे जारी की जायेगी.

22 साल बाद अध्यक्ष चुनने जा रही कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी 22 साल बाद अपना अध्यक्ष चुनने जा रही है. इससे पहले साल 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष पद क चुनाव हुआ था. 30 सितंबर को हुए नामांकन में तीन नेताओं ने नामांकन किया था जिसमें से केएन त्रिपाठी का नामांकन खारिज कर दिया गया है. ऐसे में मल्लिकार्जुन और शशि थरूर के बीच मुकाबला है. अगर मल्लिकार्जुन खड़गे इस चुनाव को जीत जाते हैं तो वो पार्टी के सबसे उम्रदराज अध्यक्ष बन जाएंगे. उनकी उम्र 80 साल की हो चुकी है.

19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

24 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी. बीते शुक्रवार यानी 30 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख थी. उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की तारीख 8 अक्टूबर रखी गई है. वहीं, 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी. इसके बाद 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी और कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा.  

ये भी पढ़ें: Congress President: कांग्रेस के सबसे उम्रदराज अध्यक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? अब तक सीताराम केसरी के नाम है ये ताज

ये भी पढ़ें: Congress President Election: थरूर बने कांग्रेस अध्‍यक्ष तो गांधी परिवार के सामने खड़ी होंगी ये चुनौतियां, खड़गे जीते तो क्‍या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget