एक्सप्लोरर

आधी रात को इंडिया गेट पर राहुल गांधी की हुंकार, बोले- 'बेटियों को बचाने में मोदी सरकार नाकाम'

उन्नाव गैंगरेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर आऱोपी हैं लेकिन अभी तक आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

नई दिल्लीउन्नाव और कठुआ रेप कांड के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है. राहुल गांधी आधी रात को पूरी ताकत के साथ दिल्ली की सड़कों पर उतरे. पूरे दल-बल के साथ कांग्रेस दफ्तर 24 अकबर रोड से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला. इस मार्च के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में नाकाम रही है.

राहुल गांधी के साथ इस मार्च में प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे. भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे. इंडिया गेट पहुंच कर प्रियंका गांधी समेत कई कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए. इस दौरान थोड़ी अफरातफरी भी देखने को मिली जिससे प्रियंका गांधी नाराज भी नजर आईं. इस मार्च में अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला, अहमद पटेल जैसे कई दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद थे.

In Depth: क्या है कठुआ अपहरण, रेप और मर्डर मामला, जानिए, जुर्म, सबूत, पुलिस और हिंदू-मुस्लिम रंग

महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा तो ठीक है लेकिन इस समय सबसे ज्यादा हमले बेटियों पर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि अपराधियों को इससे सबक मिले. राहुल ने ये भी कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हमले बढ़ रहे हैं और आज महिलाओं को बाहर निकलने में भी डर लग रहा है.

कार्यकर्ता को ट्वीट के जरिए दी मार्च की जानकारी मार्च से पहले हुल गांधी ने ट्वीट कर बताया था, ''लाखों भारतीयों की तरह मेरे दिल को भी चोट पहुंची है. भारत अपनी महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव और आगे जारी नहीं रख सकता है. हिंसा और न्याय की मांग के लिए आज रात मेरे साथ शांति पूर्ण कैंडलमार्च के लिए इंडिया गेट पर आइए.''

17 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी कांग्रेस उन्नाव-कठुआ की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने देश भर में 17 अप्रैल को काला दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया है.

 उन्नाव गैंगरेप में घिरी योगी सरकार  उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की ने बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार और उसके पिता को जेल में मरवाने का आरोप लगाया है. लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में कहा कि विधायक के खिलाफ कोई सबूत नहीं है इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई. इसी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमले बोल रही है.

कश्मीर में आट साल की बच्ची से रेप के बाद विरोध प्रदर्शन वहीं, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की मासूम से रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है. आठ साल की बच्ची को जनवरी में एक हफ्ते तक कठुआ जिला स्थित एक गांव के एक मंदिर में बंधक बना कर रखा गया था और उससे छह लोगों ने कथित तौर पर रेप किया था. इस मामले को लेकर आरोपियों को गिऱफ्तारी को लेकर जम्मू-कश्मीर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

पीएम मोदी के उपवास पर कांग्रेस ने साधा निशाना उन्नाव और कठुआ गैंगरेप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर आज कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामे की भेंट चढ़ जाने के खिलाफ पीएम मोदी एक दिवसीय उपवास पर हैं. इसपर निशाना साधते हुए सिब्बल ने कहा, "आप दुष्र्कम की घटनाओं के खिलाफ क्यों उपवास नहीं रखते? लोगों को यह क्यों नहीं बताते कि दुष्कर्म की घटनाओं से आपको बुरा लगा है, इसलिए आपने उपवास रखा हुआ है."

यह भी पढ़ें-

सीबीआई ने मंजूर की उन्नाव कांड की जांच, अब तक BJP विधायक की गिरफ्तारी नहीं

रेप के आरोपी विधायक सेंगर की नाराजगी से बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में होगा नुकसान?

BJP सांसद का दावा, ‘कठुआ में रेप के बाद बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ’

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा- ‘2019 का लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान के बीच होगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget