एक्सप्लोरर

CWC में बोले राहुल गांधी: चुनावों के लिए रणनीति तय, समूचा विपक्ष मिलकर बीजेपी, पीएम मोदी को हराएगा

CWC की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करने के लिए एक समूह का गठन किया जा रहा है.

नई दिल्लीः कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 की रणनीति और चुनाव जीतने के मंत्र पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज पार्टी के लोगों ने मिलकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए स्पष्ट तौर पर सोचा है कि समूचा विपक्ष मिलकर इन्हें हराएगा. चुनावों के लिए हमारा गणित साफ है. कांग्रेस पार्टी आज के भारत में सुधार लाएगी और नए भारत का निर्माण करेगी. अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन की रणनीति तय करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है. इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि बहुत कम समय में ही हम दूसरी पार्टियों के साथ मिल सकते हैं और आने वाले चुनाव जीत सकते हैं. इसके बाद हम उस नुकसान की भरपाई करेंगे जो आरएसएस और बीजेपी ने मिलकर भारतीय संस्थानों को पहुंचाया है. ये काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है. कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को ये अधिकार दिया है कि वो पार्टी के लिए चुनावों से पहले और चुनावों के बाद के गठबंधन पर सारे फैसले ले सकते हैं. आज राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी के लिए वोट आधार बढ़ाना सबसे बड़े कामों में से एक है. हमें हर संसदीय क्षेत्र में जाकर उन लोगों को ढूंढना होगा जो हमारे लिए वोट नहीं करते हैं और उन तक पहुंचने के लिए हमें एक रणनीति बनानी होगी, वहीं उनका भरोसा दोबारा जीतने के लिए कोशिश करनी होगी. राज्यवार पार्टियों से होंगे गठबंधन- रणदीप सिंह सुरजेवाला वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने CWC की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी राज्य दर राज्य गठबंधन बनाने के लिए काम करेगी. हर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के मुताबिक वहां की क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन किया जा सकता है. इसके लिए फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे. राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आने वाले राज्यों के चुनावों में और 2019 के चुनाव की लड़ाई लड़ेगी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी अगर आने वाले चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो इसके नाते प्रधानमंत्री पद के लिए के लिए राहुल गांधी ही सर्वोच्च नेता के तौर पर सामने होंगे. सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी नाम की कोई पार्टी नहीं बची है और 2014 के बाद से ही ये मोदी पार्टी हो गई थी. हमें लगता है कि धीरे-धीरे सारे लोग ही बीजेपी का साथ छोड़ जाएंगे और सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही रह जाएंगे. विस्तारित CWC की पहली बैठक राहुल के नेतृत्व में पहली बार विस्तारित CWC की बैठक हुई जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सारी पार्टियों से गठबंधन करने और राहुल गांधी को गठबंधन का चेहरा बनाने पर ज़ोर दिया गया. 2019 को लेकर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गठबंधन का मंत्र दिया है. सोनिया गांधी ने जहां समान विचार वाली पार्टियों को एक साथ आने का आह्वान किया है वहीं चिदंबरम ने बैठक में प्रेजेंटेशन देकर कहा है कि अगर बड़ा गठबंधन होता है तो यूपीए 300 सीटें जीत सकता है. चिदंबरम का दावा है कि देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है और सही से लड़ाई लड़ी जाए तो इन्ही राज्यों में कांग्रेस को 150 सीटें मिल सकती हैं. CWC ने राहुल गांधी को दिया गठबंधन से जुड़े सारे फैसले लेने का अधिकार CWC की बैठक में कांग्रेस ने पेश किया 2019 में 300 सीटें हथियाने का फॉर्मूला 2019 की जंग: सोनिया का मंत्र, समान विचार वाले साथ आएं, चिदम्बरम बोले- बड़ा गठबंधन हो CWC: विशेष न्यौते के बावजूद नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह, जनार्दन द्विवेदी जैसे पुराने दिग्गज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
भवानीपुर या नंदीग्राम, शुभेंदु अधिकारी ने कौन-सी सीट छोड़ी? बंगाल CM ने खुद कर दिया ऐलान
भवानीपुर या नंदीग्राम, शुभेंदु अधिकारी ने कौन-सी सीट छोड़ी? बंगाल CM ने खुद कर दिया ऐलान
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
Embed widget