एक्सप्लोरर

PM मोदी ने अर्बन नक्सल पर ऐसा क्या कहा, जिस पर फायर हुए खरगे? BJP को बता डाला आतंकवादी पार्टी

Mallikarjun Kharge Remarks on BJP: पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर कांग्रेस को 'अर्बन नक्सल' कहा है, जिस पर खरगे ने पलटवार करते हुए कहा कि जो बुद्धिजीवी हैं, उन्हें PM मोदी अर्बन नक्सल कहते हैं.

Mallikarjun Kharge Remarks on BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए BJP को 'आतंकवादी पार्टी' बताया है. यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों के संदर्भ में की गई है, जिसमें कांग्रेस की हार हुई. मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान में कहा कि BJP की विचारधारा आतंकवाद जैसी है.

उन्होंने कहा, "जो लोग अल्पसंख्यकों को धमकाते हैं और लिंचिंग करते हैं, वो इसी पार्टी के सदस्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका समर्थन करते हैं." खरगे का कहना है कि पीएम मोदी राष्ट्र या जनता के बजाय अपनी पार्टी के हितों को प्राथमिकता देते हैं, जिससे समाज में विभाजन और हिंसा को बढ़ावा मिलता है.

‘अर्बन नक्सल’ पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर कांग्रेस को 'अर्बन नक्सल' कहा है, जिस पर खरगे ने पलटवार करते हुए कहा, "जो बुद्धिजीवी हैं, उन्हें PM मोदी अर्बन नक्सल कहते हैं, जबकि उनकी खुद की पार्टी लिंचिंग और आदिवासियों के खिलाफ हिंसा में शामिल है."

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकारें आदिवासी और दलित समुदायों के साथ अत्याचार करती हैं और उनके अधिकारों का हनन करती हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष रूप से BJP शासित राज्यों में दलितों और आदिवासियों पर होने वाले अत्याचारों का मुद्दा उठाया.

उन्होंने कहा, "जहां-जहां BJP की सरकारें हैं, वहां एससी और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं. इसके बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी ऐसी घटनाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते और दोष दूसरों पर मढ़ देते हैं."

पीएम ने कांग्रेस पर लगाए थे आरोप

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाणे और वाशिम में रैलियों को संबोधित किया था. उन्होंने ठाणे में कहा, "कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो. वह जानती है उसका वोट बैंक एक रहेगा. हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे, जश्न मनाएंगे. कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं. वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है."

ये भी पढ़ें:

'ओवैसी के जय फिलिस्तीन पर आपत्ति, अब अल्पसंख्यकों की बात', भागवत के बयान पर भड़क गए पवन खेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget