एक्सप्लोरर

Congress On Adani: ईडी दफ्तर में अडानी मामले की शिकायत करने से रोका गया तो मल्लिकार्जुन खरगे ने कर दिया ईमेल

Mallikarjun Kharge ने कथित तौर पर ईडी कार्यालय के लिए कूच करने पर रोके जाने के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसी को ईमेल भेज दिया है. इसमें अडानी समूह के खिलाफ फौरन एक्शन लेने की मांग की गई है.

Mallikarjun Kharge Email To ED Over Adani: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (15 मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को ईमेल के माध्यम से एक पत्र भेजा, जिसके जरिये अडानी समूह पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की गई है. कथित तौर पर खरगे ने यह ईमेल 16 विपक्षी दलों के नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पहुंचकर हाथ से पत्र जमा करने से रोके जाने के बाद किया है. 

बुधवार को संसद परिसर से ईडी कार्यालय तक बैरिकेड लगाए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेताओं को ईडी कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया. इस दौरान परिसर के आसपास कथित तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई, जो एक जगह चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने को प्रतिबंधित करती है. ईडी मुख्यालय की ओर मार्च निकालने वाले 16 विपक्षी दलों के नेताओं को पुलिस ने विजय चौक पर ही रोक लिया.

'ED अपने अधिकार क्षेत्र का त्याग नहीं कर सकती'

ईडी के निदेशक एसके मिश्रा को ईमेल किए गए पत्र में विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह संस्था अपने अधिकार क्षेत्र का त्याग नहीं कर सकती और उसे जांच करनी चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मीडिया से कहा, ‘‘हम अडानी समूह के घोटाले के मामले में ज्ञापन देने के लिए ईडी निदेशक से मिलने जा रहे थे, लेकिन सरकार ने हमें रोक लिया और विजय चौक तक भी जाने नहीं दिया. उन्होंने दावा किया, ‘‘लाखों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. एलआईसी, स्टेट बैंक और दूसरे कई बैंक बर्बाद हो गए हैं. लोगों के बैंकों में रखे पैसे एक व्यक्ति को दे दिए गए. एक व्यक्ति अचानक से इतना अमीर हो गया. आज इस व्यक्ति की संपत्ति 13 लाख करोड़ रुपये हो गई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच होनी चाहिए कि अडाणी और मोदी जी का रिश्ता क्या है.’’ राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि यह तानाशाही सरकार है और यह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है. 

जयराम रमेश ने ट्वीट की पत्र की कॉपी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ईडी निदेशक को मेल किया गया पत्र साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ईडी को अडानी घोटाले की जांच की मांग का शिकायती पत्र सौंपने जा रहे 16 विपक्षी दलों के नेताओं और सांसदों को आज दोपहर ईडी के कार्यालय तक जाने से रोक दिया गया. यह वह पत्र है, जिसे ईडी को ईमेल किया गया है.’’ 

कांग्रेस के अलावा इन दलों ने किए पत्र पर हस्ताक्षर

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने अडानी समूह के खिलाफ तीन पन्नों के इस पत्र में ‘शेल’ कंपनियों और धनशोधन समेत कई आरोप लगाए गए हैं. कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आम आदमी पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, और कई अन्य दलों के नेताओं ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. 

मार्च पर पहले खरगे के ऑफिस में बनाई गई थी रणनीति

विपक्षी दलों के मार्च से पहले, खरगे के संसद भवन परिसर स्थित कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति में समन्वय के लिए एक बैठक की थी. तृणमूल कांग्रेस विपक्षी दलों के इस मार्च का हिस्सा नहीं थी. उसके सांसदों ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में वृद्धि को लेकर संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया.

अडानी मामले पर JPC की मांग कर रहा विपक्ष

अमेरिकी वित्तीय शोध संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर विपक्षी दलों के सदस्यों की मांग है कि इस मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन किया जाए. उल्लेखनीय है कि ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ ने अडानी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाए थे. अडानी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Remarks: 'राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दें', बीजेपी सांसद ने स्पीकर को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम
Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम
'डेमोग्राफी बदली जा रही...' PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - TMC का जाना तय
'डेमोग्राफी बदली जा रही...' PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - TMC का जाना तय
'अब छोटा भाई नहीं...' तो पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अमित शाह का मोगा से चुनावी शंखनाद, कह दी बड़ी बात
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अमित शाह का मोगा से चुनावी शंखनाद, कह दी बड़ी बात
Telangana Exam Centre: तेलंगाना में अनोखा मामला! सिर्फ एक के लिए बना परीक्षा केंद्र, लेकिन गायब हो गई छात्रा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में अनोखा मामला! सिर्फ एक के लिए बना परीक्षा केंद्र, लेकिन गायब हो गई छात्रा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
'मेरे साथ काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
'काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
Embed widget