एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या इन वजहों से टल जाएगा Congress अध्यक्ष पद का चुनाव? मिले ये संकेत

Congress President Election: ऐसे संकेत मिले हैं कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की वजह से कांग्रेस अपना अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल जनवरी तक के लिए टाल सकती है.

Congress President Election: इस साल सिंतबर-अक्टूबर में होने वाला कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल तक टाला जा सकता है. सूत्रों से मिले संकेतों के मुताबिक़ संभव है कि अब ये चुनाव सितंबर-अक्टूबर की बजाए अगले साल जनवरी में कराए जाएं. पार्टी के कुछ नेता ऐसा किये जाने की पैरवी कर रहे हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि साल के अंत में गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अहम विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर इन चुनावों में कांग्रेस को फिर से हार का सामना करना पड़ा तो इसका पूरा ठीकरा राहुल गांधी पर फूट जाएगा और इससे एक बार फिर राहुल गांधी समेत पूरे गांधी परिवार की किरकिरी हो सकती है. लिहाज़ा कुछ नेताओं ने चुनाव अगले साल जनवरी तक टालने की सलाह दी है जिसपर विचार भी किया जा रहा है.

ऐसे में कांग्रेस अपना अध्यक्ष पद का चुनाव (Congress President Election) अगले साल जनवरी तक टाल सकती है. हालांकि अभी ये विचाराधीन है और इस पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है. इस बीच कांग्रेस (Congress) नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति चुनाव कराने की तैयारियों में लगी हुई है.

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस समय बीजेपी सत्ता में है. यहां पार्टी चुनौतियों का सामना कर रही है.

Rajasthan Congress: अब राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना नाराज, सीएम को लिखा- मुझे इस ज़लालत भरे पद से मुक्त करें

आय से अधिक संपत्ति का मामला : ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल की जेल, 4 संपत्तियां भी होंगी ज़ब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget