एक्सप्लोरर

हाथरस केस: गोरखुपर में कांग्रेस ने चस्‍पा किए पोस्‍टर, स्‍मृति ईरानी और स्‍वाति सिंह को बताया गुमशुदा

कांग्रेस नेता अनवर हुसैन ने कहा कि हाथरस मामले में पूरे देश में उबाल है. समाज का हर वर्ग इसका विरोध कर रहा है. लेकिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप हैं.

हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर शहर में केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और यूपी सरकार में मंत्री स्‍वाति सिंह का पोस्टर लगाकर उन्हें गुमशुदा बताया है. पोस्‍टर में सबसे ऊपर ‘गुमशुदा की तलाश’ लिखा गया है. इसके नीचे हाथरस की बेटी को न्‍याय कब दिलाएंगी और दूसरे की बेटी को अपनी बेटी कब समझेंगी. स्‍लोगन के माध्‍यम से तंज कसा गया है.

गोरखपुर के ब‍ेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेमचन्‍द पार्क के पास रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीवारों और वाहनों पर पोस्‍टर चस्‍पा कर दिया. पोस्‍टर में केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और यूपी सरकार की मंत्री स्‍वाति सिंह को गुमशुदा बताया गया है. कांग्रेस नेता अनवर हुसैन के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये पोस्‍टर चस्‍पा किया.

कांग्रेस नेता अनवर हुसैन ने कहा कि हाथरस मामले में पूरे देश में उबाल है. समाज का हर वर्ग इसका विरोध कर रहा है. लेकिन भाजपा की दोनों मंत्री चुप हैं. अनवर ने कहा कि जब यह विपक्ष में थीं तो महिलाओं से होने वाले उत्पीड़न के हर मामले में अपनी आवाज बुलंद करती थीं. इनको यह जानना होगा कि यह पहले महिला हैं, फिर किसी राजनैतिक दल की सदस्य या कार्यकर्ता हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिला उत्पीड़न पर इनको भी आवाज बुलंद करनी चाहिए. अनवर ने कहा कि वे लोग कहां हैं? वे पीड़िताओं के घर जाएं और अपनी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें. उन्‍होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी लगतार संघर्ष कर रहे हैं. प्रियंका गांधी भी एक महिला हैं. पुलिसवालों ने उन्‍हें ढकेल भी दिया. पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है. जब तक पीड़िता के परिवार को न्‍याय नहीं मिलेगा, तब‍ तक आंदोलन जारी रहेगा.

बिहार चुनाव में सक्रिय नहीं रहेंगे रामविलास पासवान, कल हुई दिल की सर्जरी

iPhone 12 इस महीने होगा लॉन्च, कीमतें हुईं लीक, जानें सभी वैरिएंट्स के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget