एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल बोले- बिना किसी नेशनल प्लान के सरकार ने लॉकडाउन कर दिया

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी नेशनल प्लान के सरकार ने लॉकडाउन कर दिया.

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एबीपी न्यूज़ के 'e-शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर जारी जंग को लेकर अपने सुझाव दिए. कांग्रेस नेता ने सरकार की तैयारियों पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि बिना किसी नेशनल प्लान के सरकार ने लॉकडाउन कर दिया.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि ''देश में उतनी टेस्टिंग नहीं हो रही है जितनी होनी चाहिए. उन्हीं लोगों की टेस्टिंग हो रही है जो सामने आ रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों और देहात में कोई टेस्टिंग नहीं हो रही है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि ''सरकार ने बिना किसी योजना के लॉकडाउन कर दिया. अब सरकार को राष्ट्रीय योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.''

कपिल सिब्बल ने कहा, ''इस समय मैं सरकार की ज्यादा आलोचना नहीं करना चाहता. 24 मार्च को सरकार ने लॉकडाउन लागू करने के लिए चार घंटे का समय लिया. जनवरी के आखिर में WHO ने इसे आपातकाल घोषित किया लेकिन उसके बाद फरवरी में हमारी सरकार ने कहा कि यह कोई इमरजेंसी नहीं है. लेकिन हो गया सो हो गया हमें आगे के लिए सोचना चाहिए. सरकार ने कोई प्लान नहीं बनाया. ना नेशनल लेवल पर, ना राज्य स्तर पर और ना जिला स्तर पर. हमारे यहां टेस्टिंग भी बहुत काम है. अमेरिका में आज एक लाख टेस्ट रोजाना होते हैं.''

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ''पीएम और गृहमंत्री देश को बताएं कि सरकार क्या तैयारी कर रही है. अब आगे वो क्या करने वाले हैं. प्रधानमंत्री ने अब तक नहीं बताया कि कोरोना से निपटने का क्या प्लान है. सिर्फ ताली बजाकर इस महामारी का सामना कैसे करेंगे. उन्होंने कहा, आज सिर्फ उन्हीं की टेस्टिंग हो रही है जिनमें लक्षण दिख रहे हैं. लेकिन आज यह बीमारी ऐसी है कि जिसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इसलिए हमें देखना होगा कि हम किसका टेस्ट कर रहे हैं. सारे देशों में बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग हो रही है. विश्व भर में जो नियम है, हमें उसी हिसाब से चलना चाहिए.''

सिब्बल ने कहा, ''लॉकडाउन के एलान के वक्त प्रधानमंत्री ने सिर्फ चेतावनी दी, कोई प्लान नहीं बताया. ब्रिटेन में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने कहा कि जिसकी नौकरी जाएगी 80% पैसा सरकार देगी. हमारे यहां प्रधानमंत्री ने कुछ ऐसा नहीं कहा. हमारे यहां नेशनल डिजास्टर एक्ट में सब कुछ लिखा है कि कैसे क्या होगा. आज देश के 24% यानी 10 करोड़ लोग बेरोजगार हैं.''

यहां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैनेजर ने कोविड के दौरान WFH का फायदा उठाकर लगा दिया 106 करोड़ का चूना, ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
मैनेजर ने कोविड के दौरान WFH का फायदा उठाकर लगा दिया 106 करोड़ का चूना, ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget