एक्सप्लोरर

'सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डी के पीछे है बीजेपी की चाल', जयराम रमेश ने कर दिया बड़ा दावा

Jairam Ramesh On BJP: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा से बचने के लिए जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रही है.

Jairam Ramesh On BJP: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नकदी बरामदगी का आरोप ध्यान भटकाने की चाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी की रणनीति है, जो विपक्ष की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए बनाई गई है.

जयराम रमेश ने कहा, "यह बीजेपी की रणनीति है, ध्यान भटकाने की चाल है. हम जो मुद्दे उठा रहे हैं, किसानों के मुद्दे, खुद चेयरमैन ने उठाए हैं और ये कई बड़े मुद्दे हैं. हम चाहते हैं कि MODANI घोटाले में रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा हो. इसलिए इनसे ध्यान भटकाने के लिए वे नए मुद्दे उठाते हैं. मैंने पहली बार देखा कि आज भाजपा के सांसद सत्र स्थगित करने के लिए बहुत उत्सुक थे".

'MODANI घोटाले पर हो चर्चा'

उन्होंने आगे कहा "हम लोकसभा में मांग कर रहे हैं कि MODANI घोटाले पर चर्चा हो, लोकसभा स्थगित की जा रही है. यह सरकार की रणनीति है कि आप लोकसभा नहीं चलने दे रहे, हम राज्यसभा नहीं चलने देंगे. सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है. हम रचनात्मक सहयोग दे रहे हैं.सरकार राज्यसभा में कोई चर्चा नहीं चाहती."

कांग्रेस नेता के सीट पर मिला नोटों का बंडल

बता दें कि शुक्रवार (6 दिसंबर) को कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा की सीट संख्या 222 के नीचे 500 के नोटों की एक गड्डी मिली, जो वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को सौंपी गई है. राज्यसभा में बेंच पर 50 हजार रुपये मिले हैं. हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है.

उन्होंने कहा कि जब भी मैं राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का नोट लेकर जाता हूं. मैंने इस बारे में पहली बार सुना है. मैं दोपहर 12.57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा. फिर मैं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ 1.30 बजे तक कैंटीन में बैठा और संसद से चला गया.

ये भी पढ़ें: 'मैं सिर्फ 500 रुपये लेकर संसद जाता हूं', राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget