एक्सप्लोरर

'घंटे भर में कर देंगे इलाज', वक्फ पर इमरान मसूद के बयान से बवाल, यासिर जिलानी बोले- ‘हर जिले में दर्ज हो FIR’

BJP Appeals To File FIR : BJP प्रवक्ता यासिर जिलानी ने मुसलमान समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इमरान मसूद के खिलाफ देश के हर जिले और हर शहर में एफआईआर दर्ज कराएं.

Imran Masood On Waqf Act : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के वक्फ कानून को लेकर दिए गए बयान ने सियासी गलियारों में नई हलचल मचा दी है. हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया मुस्लिम मिली काउंसिल के एक कार्यक्रम में मसूद ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वक्फ कानून में बदलाव “घंटे भर में” कर दिया जाएगा. उनके इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता यासिर जिलानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे देश के सामाजिक सौहार्द के लिए घातक करार दिया है.

इमरान मसूद ने अपने संबोधन में कहा, “अगर मस्जिदें नहीं बचेंगी तो नमाज़ कहां पढ़ेंगे? कब्रिस्तान नहीं होंगे तो दफन कहां करेंगे? ईदगाहों का क्या होगा? दुआ करिए कि हम सत्ता में आ जाएं. जिस दिन आएंगे, घंटे भर में नए वक्फ कानून का इलाज कर देंगे.”

मसूद ने आगे कहा, “इस समय समंदर में तूफान है और तूफान का मुकाबला बड़ी कश्तियां करती हैं, छोटी नावें नहीं. उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे एकजुट होकर बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहें.”

इमरान मसूद के बयान पर BJP प्रवक्ता ने किया पलटवार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर BJP प्रवक्ता यासिर जिलानी ने करारा पलटवार किया. उन्होंने कहा, “इमरान मसूद जैसी आपराधिक सोच रखने वाले नेता देश की शांति और भाईचारे के लिए खतरा हैं.” जिलानी ने आरोप लगाया कि मसूद ने अकबरुद्दीन ओवैसी से भी आगे बढ़कर भड़काऊ बयानबाजी की है.

उन्होंने कहा, “इमरान मसूद जैसे नेता गरीब मुसलमानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वक्फ संपत्तियों को लेकर जो कदम उठाए हैं, उससे वंचित और शोषित मुसलमान खुश हैं. जैसा पहले था, वैसा ही रहेगा, यह सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है.”

BJP प्रवक्ता ने लोगों से की FIR करने की अपील

जिलानी ने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस ने पहले शाह बानो केस में भी मुसलमानों के अधिकारों को छीना था. उन्होंने इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता खुद तुक्के में चुनाव जीतते हैं, वे अब गरीब मुसलमानों को आंदोलन की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं.

भाजपा प्रवक्ता ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा, “हर शहर और हर जिले में इमरान मसूद के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए. जो लोग वक्फ संशोधन कानून के नाम पर दंगा भड़काना चाहते हैं, उन्हें कानून का सामना करना ही चाहिए.”

यासिर जिलानी ने आगे कहा कि पिछली बार भी जब CAA और NRC के खिलाफ आंदोलन हुए थे, तब ऐसे ही नेताओं के बहकावे में आकर गरीब मुसलमानों पर मुकदमे दर्ज हुए थे. अब वक्त है कि मुस्लिम समाज जागरूक बने और भड़काऊ नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget