एक्सप्लोरर

Shashi Throor On PM Modi: ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’, शशि थरूर ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीफ का भी किया जिक्र

Allegation Of Corruption On BJP Leaders: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी में शामिल भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है.

Shashi Tharoor On Corruption: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने न खाऊंगा और न खाऊंगा वाले स्लोगन को लेकर कहा है कि ये सुनकर हैरानी होती है क्योंकि आज बीजेपी में कई नेता ऐसे शामिल हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.

शशि थरूर ने ट्विटर पर लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इसकी चर्चा हो रही है और जो मेरे पास आया है उसे शेयर कर रहा हूं. मुझे न खाऊंगा और न खाने दूंगा के स्लोगन पर हैरानी होती है. मुझे लगता है कि ये बात शायद सिर्फ बीफ खाने को लेकर कही गई होगी.” दरअसल, कांग्रेस सांसद ने 8 नेताओं की सूची जारी की है, जो या तो बीजेपी के नेता हैं या फिर बीजेपी गठबंधन में शामिल हैं.

किन नेताओं के नाम?

शशि थरूर ने जिन नेताओं की सूची जारी की है उनमें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का नाम भी है. इसके अलावा, सुवेंदु अधिकारी, भावना गवली, यशवंत जाधव, यामिनी जाधव, प्रताप सरनाईक और नारायण राणे जैसे नेताओं के नाम भी उन्होंने शेयर किए हैं.

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेता

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शिवसेना से अपने राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले नारायण राणे पर मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं. शिवसेना के बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए. उसके बाद उन्होंने साल 2017 में एक नई पार्टी बनाई और साल 2019 में वो बीजेपी में शामिल हो गए.

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को गुवाहाटी में हुए कथित जल आपूर्ति घोटाले के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. इस घोटाले को लुई बर्जर केस के नाम से भी जाना जाता है. बीजेपी ने सरमा के खिलाफ एक अभियान चलाकर उन्हें एक प्रमुख संदिग्ध बताया था और बाद में वो साल 2015 में बीजेपी में शामिल हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Congress Plenary Session: कांग्रेस बिल्किस बानो जैसे मामलों पर और अधिक मुखर हो सकती थी, थरूर की पार्टी को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Embed widget