एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन के सात महीने: राहुल गांधी बोले- सीधी-सीधी बात है, हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं

किसान आंदोलन को आज सात महीने पूरे होने के मौके पर किसानों ने देशभर में बड़ा आंदोलन बुलाया है. इसके तहत आंदोलनकारी किसान कृषि कानूनों के खिलाफ तमाम राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को ज्ञापन सौंप रहे हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार दोहराया है कि वो आंदोलनकारी किसानों के साथ खड़े हैं. किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने के मौके पर आज उन्होंने ट्वीट कर अन्नदाताओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं.’’ गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. वे इन तीनों कानूनों को रद्द करने और फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के लिए एक नया कानून लाने की मांग कर रहे हैं.

 

हालांकि किसानों की इन मांगों को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री कई मौकों पर ये साफ कर चुके हैं कि वो आंदोलनकारी किसानों से बातचीत के लिए तो तैयार हैं, लेकिन तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं. इन विवादास्पद कानूनों पर बने गतिरोध को लेकर हुई किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही है.

आपको बता दें कि किसान आंदोलन को आज सात महीने पूरे होने के मौके पर किसानों ने देशभर में बड़ा आंदोलन बुलाया है. इसके तहत आंदोलनकारी किसान कृषि कानूनों के खिलाफ तमाम राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को ज्ञापन सौंप रहे हैं.


राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर गलत: पुलिस

आज देशव्यापी आंदोलन के बीच पुलिस ने राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की रिपोर्ट्स को फर्ज़ी बताया. पुलिस ने कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया, "फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है. कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने भी बताया कि टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है. मलिक ने कहा, "पुलिस ने टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया था. वह अब भी गाजीपुर में विरोध स्थल पर हैं, जहां कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. विरोध स्थल पर संघर्ष की कोई स्थिति नहीं है."

Vaccination: मिमी चक्रवर्ती पर पड़ा वैक्सीन का असर, फर्जी कैंप से टीका लगवाने के बाद गंभीर रूप से बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget