एक्सप्लोरर

वैक्सीनेशन नीति को लेकर राहुल गांधी का केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले- भारत माता के सीने में खंजर का कर रही काम

कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब भी डरा रहा है. इस बीच, पूरे मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार कोरोना प्रबंधन और वैक्सीनेशन नीति को लेकर केन्द्र सरकार पर हमले किए जा रहे हैं.

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है. हालांकि, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब भी डरा रहा है. इस बीच, पूरे मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार कोरोना प्रबंधन और वैक्सीनेशन नीति को लेकर केन्द्र सरकार पर हमले किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी वैक्सीनेशन की नीति को लेकर केन्द्र पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं.

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए एक बार फिर से केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया. राहुल ने कहा- "मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है. दुखद सच."

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘झूठी छवि’ के लिए उनकी सरकार के किसी विभाग के मंत्री किसी भी विषय पर बोलने को मजबूर हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री की झूठी छवि के लिए किसी भी विभाग का मंत्री किसी भी विषय पर कुछ भी बोलने के लिए मजबूर है.’’

कोरोना संकट को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि टीकाकरण की जो गति अभी चल रही है वह यदि इसी प्रकार चलती रही तो उसके पूरा होने में तीन साल लग जाएंगे.

इसके साथ ही राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि, "सरकार और प्रधानमंत्री को आज तक कोरोना समझ ही नहीं आया है. कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है. आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा. ये दूसरी लहर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की उसका कारण दूसरी लहर है. अगर वैक्सीनेशन इसी तरह से चलता गया तो मई 2024 में भारत की पूरी जनता का वैक्सीनेशन होगा."

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- प्रधानमंत्री की झूठी छवि के लिए मंत्री किसी भी विषय पर बोलने को मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget