एक्सप्लोरर

'अदालत के आदेश के बिना...', सुल्तानपुर केस के आरोपी के एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी ने दागे सवाल- क्यों हो रहा खेल?

Sultanpur Encounter Case: सुल्तानपुर एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी X पर पोस्ट करके राज्य सरकार पर निशाना साधा है. 

Sultanpur Encounter:  सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासी पारा हाई हो रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. प्रियंका गांधी ने लिखा, 'हत्या, हिंसा, रक्तपात और जीवन छीन लेने की राजनीति का कानून, बुलडोजर का कानून, इसका संविधान और न्याय से कोई लेना-देना नहीं है. राजनीतिक वर्चस्व और भय का साम्राज्य कायम करने की करतूतों को कानून-व्यवस्था का नाम देना संविधान का अपमान करना है.'

प्रियंका गांधी ने लिखा, 'कानून-व्यवस्था समाज में शांति स्थापित करने, अपराधी को सुधार के लिए दंडित करने और हर नागरिक को जीवन जीने का मौका देने की बुनियाद पर टिकी होती है. अपवाद छोड़कर, अदालत के आदेश के बिना ली गई हर जान सिर्फ और सिर्फ हत्या है. खबरों में आए आंकड़ों के अनुसार पिछले सात साल में यूपी में हुए लगभग 13,000 एनकाउंटर से क्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधर गई? अपराध तो रुक नहीं रहे हैं. फिर इसका मकसद क्या है? यह खेल किसलिए खेला जा रहा है? यह असंवैधानिक काम बंद होना चाहिये और जितने एनकाउंटर सवालों और संदेह के घेरे में हैं, उन सबकी न्यायिक जांच की जानी चाहिये.'

अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर डकैती केस में यूपी एसटीएफ की कार्रवाई पर कहा, 'सबसे कमजोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं. किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है.' अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'हिंसा और रक्त से उत्तर प्रदेश की छवि धूमिल करना भविष्य के ल‍िए एक बड़ा षड्यंत्र है. आज के सत्ताधारी जानते हैं कि वो भविष्य में फिर कभी वापस नहीं आएंगे, इसलिए वो जाते-जाते उत्तर प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर देना चाहते हैं कि यहां कोई निवेश ही ना करे. उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है, भाजपाई उसी का बदला ले रहे हैं.'

मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह ढेर

यूपी एसटीएफ ने सर्राफा व्यापारी की दुकान पर डकैती मामले में मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. अनुज पर एक लाख रुपये का इनाम था. वह डकैती के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी. एसटीएफ ने उन्नाव के अचलगंज में उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. अनुज प्रताप सिंह अमेठी का रहने वाला था. वह सुल्तानपुर डकैती कांड का सरगना बताया जा रहा है, उसे घटना के मुख्‍य आरोपी व‍िप‍िन सिंह का सबसे करीबी गुर्गा बताया जाता है. विपिन भी अमेठी का रहने वाला है. विपिन ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है.

विपिन के साथ अनुज प्रताप सिंह गुजरात के डकैती कांड में भी शामिल था. एनकाउंटर में ढेर हुए अनुज पर दो मुकदमे दर्ज हैं. इसमें से एक मुकदमा सुल्तानपुर तो दूसरा गुजरात में दर्ज है।बता दें कि ज्वेलरी शॉप में सबसे पहले घुसने वाला अनुज ही था. अनुज ने ही शोरूम में बैठे दुकानदार भरत सोनी और उनके बेटे को पिस्तौल से धमकाया था. इसके बाद पलक झपकते ही अन्य आरोपी दुकान के अंदर घुसे और सारा सामान अपने साथ लेकर बाइक से चल दिए. इस डकैती कांड में कुल 14 बदमाश शामिल थे. इसमें 11 पर शिकंजा कसा जा चुका है, जबकि तीन अभी-भी फरार हैं. फरार चल रहे फुरकान, अरबाज और अंकित यादव पर एक लाख रुपये का इनाम है.

ये भी पढ़ें: 'धर्मनिरपेक्षता की भारत में जगह नहीं', तमिलनाडु के राज्यपाल का बयान, मचा बवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget