एक्सप्लोरर

Mani Shankar Aiyar on Azadi: कंगना के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया 'आजादी' को लेकर विवादित बयान, जानिए क्या कहा

Mani Shankar Aiyar on Azadi: मणिशंकर अय्यर अक्सर तभी सक्रिय होते हैं, जब देश में कहीं कोई अहम चुनाव होता है और विवादों से तो खैर इनका चोली-दामन का नाता है. देश में 5 राज्यों में चुनाव करीब हैं.

Mani Shankar Aiyar on Azadi: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दे दिया है. मणिशंकर अय्यर ने कल राजधानी दिल्ली के एक सेमिनार में कह दिया कि साल 2014 के बाद से हम अमेरिका के गुलाम हैं. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पिछले सात साल से हम देख रहे हैं कि हम अमेरिकियों के गुलाम बनकर बैठे हैं.

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, ‘’पिछले 7 साल में हम देख रहे हैं कि गुटनिरपेक्षता की तो बात ही नहीं होती है. शांति की बात ही नहीं होती है. अमेरिकियों के गुलाम बनकर बैठे हैं और कहते हैं कि....वो कहते हैं कि चीन से बचो. हम कहें कि चीन के सबसे करीब के दोस्त तो आप ही हो.’’ मणिशंकर अय्यर बतौर मुख्य अतिथि जिस सेमिनार में ये सब बोल रहे थे, वो भारत और रूस के रिश्तों को लेकर आयोजित हुआ था. वो जो कुछ कह रहे थे, उसका लब्बोलुआब ये था कि भारत और रूस के रिश्ते बरसों पुराने हैं, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है, ये रिश्ता कमजोर हुआ है. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 2014 तक रूस के साथ हमारे जो संबंध हुआ करते थे, वो काफी कम हो चुके हैं. उसमें काफी चोट लगी है.

पहले भी दिया विवादित बयान

इससे पहले मणिशंकर अय्यर ने मध्यकालीन इतिहास को लेकर अपनी ज्ञान की गंगा बहाई थी. उन्होंने कहा, ‘’अकबर ने 50 साल तक देश पर राज किया. इसी को मद्देनजर रखते हुए जहां मैं रहता था, उस सड़क का नाम अकबर रोड था. हमें कोई एतराज़ नहीं था. हमने कभी नहीं कहा कि महाराणा प्रताप रोड बना दीजिए, क्योंकि हम अकबर को अपना समझते हैं उसे गैर नहीं समझते.’’

कंगना ने आजादी को बताया था भीख

कंगना रनौत ने 1947 में मिली आजादी को भीख बताते हुए कहा था कि देश को आजादी 2014 में मिली है. तो वहीं कांग्रेस के मणिशंकर अभी भी देश को गुलाम समझते हैं. कंगना ने अपने बयान से कहीं ना कहीं बीजेपी की मुश्किल बढ़ाई और अब कांग्रेस के लिए वही काम मणिशंकर कर रहे हैं. मणिशंकर अय्यर अक्सर तभी सक्रिय होते हैं, जब देश में कहीं कोई अहम चुनाव होता है और विवादों से तो खैर इनका चोली-दामन का नाता है. देश में 5 राज्यों में चुनाव करीब हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Elections 2022: यूपी दौरे के दूसरे दिन आज जेपी नड्डा कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में होंगे शामिल, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

Mamata Banerjee Delhi Visit: आज सोनिया गांधी से मिल सकती हैं ममता बनर्जी, विपक्षी एकता पर बातचीत होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget