एक्सप्लोरर

'गद्दारी का नतीजा...', BJP सांसद के बयान का जिक्र कर जयराम रमेश ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा तंज

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सांसद केपी यादव की एक वीडियो शेयर की है. कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है.

Congress On Jyotiraditya Scindia: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने बीजेपी नेता के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जोरदार हमला बोला है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर बीजेपी सांसद केपी यादव (KP Yadav) की वीडियो शेयर करते हुए दावा कि वो ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साध रहे हैं. जयराम रमेश ने इस वीडियो पर रीट्वीट करते हुए लिखा, "गद्दारी का नतीजा- न घर के रहे न घाट के." 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया था कि बीजेपी सांसद केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए है कहा कि भीड़ में कुछ ऐसे मूर्ख भी होते हैं जिन्हें ये भी पता नहीं होता है कि हमें मंच पर बोलना क्या है. ये खुद को बुद्धिजीवी समझते हैं. 

क्या कह रहे हैं बीजेपी सांसद?

वीडियो में केपी यादव कह रहे हैं कि जिन्हें ये ही नहीं पता है कि वो बीजेपी का हिस्सा हैं, केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है. मंच पर केंद्रीय मंत्री बैठे हैं और चिल्ला चिल्लाकर कह रहे हो कि 2019 में हमसे गलती हुई थी. उनकी बुद्धि विवेक की मैं दाद देता हूं. 

"जहां थे वहीं रहकर संघर्ष करते"

यादव ने आगे कहा कि ये तो वही बात हुई कि आप जिस थाली में खा रहे हो, उसी में छेद कर रहे हो. यहां से 2019 में बीजेपी सांसद जीता है और आप कह रहे हो कि हमसे गलती हुई है. अगर उनको इतनी ही तकलीफ है तो जहां वो थे उन्हें वहीं रहना था. वो इतने ही जनप्रिय हैं तो जहां थे वहीं रहकर संघर्ष करते. फिर से मेरे सामने या जिसे भी मेरी पार्टी टिकट देती उसके खिलाफ चुनाव लड़ते और जीतते तो मैं मानता कि इनकी बात में दम है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था चुनाव

बता दें कि, केपी यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मात दी थी. सिंधिया तब कांग्रेस में थे. वे 2020 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. हाल ही में गुना संसदीय क्षेत्र के कोलारस में यादव समाज संवाद कार्यक्रम हुआ था जिसमें केपी यादव को बुलाया नहीं गया था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: 'औरंगजेब न क्रूर था और न ही...', ज्ञानवापी केस में काशी विश्वनाथ मंदिर का जिक्र कर कोर्ट में बोली मस्जिद कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget