एक्सप्लोरर

सूरत अग्निकांड: हार्दिक पटेल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अग्निकांड स्थल के पास प्रदर्शन करने की सरथाना पुलिस से अनुमति मांगी थी लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली. पटेल को कामरेज राजमार्ग से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह आरक्षण आंदोलन के नेता अल्पेश कथीरिया के घर जा रहे थे.

सूरत: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने चेतावनी दी कि अगर गुजरात की सरकार ने सूरत के महापौर और अन्य अधिकारियों पर अग्निकांड मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे. इसके बाद पुलिस ने सोमवार को उन्हें हिरासत में ले लिया. सूरत अग्निकांड में 22 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी. सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अग्निकांड स्थल के पास प्रदर्शन करने की सरथाना पुलिस से अनुमति मांगी थी लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली. इसके बावजूद पटेल उस स्थान की तरफ जा रहे थे.

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सरथाना इलाके में अग्निकांड वाली जगह के पास प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया. शर्मा ने कहा, ''उन्होंने प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. हम अनुमति नहीं दे सकते, क्योंकि कल उन्होंने उस स्थान का दौरा किया जहां उन पर विरोधी समूह के एक सदस्य ने हमला किया था. यह उनकी सुरक्षा का सवाल है. साथ ही हम हर दिन उन्हें इलाके का दौरा करने की अनुमति नहीं दे सकते.''

बहरहाल, पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सदस्य धार्मिक मालवीय ने कहा कि पटेल को कामरेज राजमार्ग से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह आरक्षण आंदोलन के नेता अल्पेश कथीरिया के घर जा रहे थे. कथीरिया वर्तमान में देशद्रोह के मामले में जेल में बंद हैं. उन्होंने कहा कि पटेल को इच्छापुर थाने ले जाया गया. सरथाना इलाके में शुक्रवार को चार मंजिला तक्षशिला आर्केड में आग लग जाने के कारण 18 छात्राओं सहित 22 छात्रों की मौत हो गई थी.

सारदा घोटला: CBI के सामने पेश नहीं हुए राजीव कुमार, पत्र भेजकर मांगा और समय

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget