एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की मुश्किलें और बढ़ी, सांसद भाई डीके सुरेश को ED का नोटिस

डीके सुरेश बैंगलोर रूरल संसदीय इलाके से कांग्रेस के सांसद है. डीके शिवकुमार के दिल्ली में पैसे रखने वाले ने डीके सुरेश का नाम बयानों में लिया. शिवकुमार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार के अलावा भी बहुत सारे कांग्रेस के नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. अब ईडी ने कांग्रेस के एक और सांसद डीके सुरेश को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है. सुरेश बैंगलोर रूरल संसदीय इलाके से कांग्रेस के सांसद है. डीके सुरेश कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार के भाई हैं.

डीके शिवकुमार के दिल्ली में पैसे रखने वाले ने डीके सुरेश का नाम बयानों में लिया. बयान के आधार पर डीके सुरेश को नोटिस जारी किया गया है. उन्हें इसी सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है. खबरों के मुताबिक डीके सुरेश के जरिए ईडी एआईसीसी तक पहुचंना चाहती है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट ने डीके शिवकुमार को एक अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. गौरतलब है कि शिवकुमार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था.

डीके शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद उनसे 14 दिन तक लगातार पूछताछ की थी. इस दौरान वो बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद से शिवकुमार अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में है जहां पिछले सप्ताह उनसे कांग्रेस नेता अहमद पटेल समेत कुछ प्रमुख नेताओं ने जेल जाकर मुलाकात की थी.

शिवकुमार पर आरोप है कि आयकर विभाग के साल 2016-17 में छापे के दौरान दिल्ली के फ्लैटों से आठ करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी. आरोप है कि यह रकम हवाला के जरिए आई थी, साथ ही डीके शिवकुमार का कुछ काला धन कांग्रेस मुख्यालय भी गया था. ईडी इस मामले में अभी डीके शिवकुमार से और पूछताछ करना चाहती है. उनकी रिमांड अवधि खत्म हो चुकी है लिहाजा उसने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है कि डीके शिवकुमार से जेल में भी पूछताछ करने की इजाजत दी जाए.

यह भी पढ़ें-

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा

हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी में शामिल हुए तेज बहादुर यादव, CM मनोहर खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget