एक्सप्लोरर

Congress नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले Kapil Sibal पर बरसे Adhir Ranjan, कहा- पार्टी को कमजोर करने की कोशिश में जी-23

Adhir Ranjan Chowdhury on Kapil Sibal: जब कपिल सिब्बल के बयान पर अधीर रंजन चौधरी से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा- ये सभी नेता कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ये सब कर रहे हैं.

Adhir Ranjan Chowdhury on G-23: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में कलह पैदा हो गई है. इस बीच आज पार्टी के ‘जी 23’ समूह के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के आवास पर बैठक करेंगे. बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला किया है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अधीर रंजन ने कहा कि कपिल सिब्बल समेत जी-23 में शामिल सभी नेता पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

कपिल सिब्बल को सोनिया-राहुल से मिलने का वक्त मांगना चाहिए था- अधीर रंजन

जब कपिल सिब्बल के बयान पर अधीर रंजन चौधरी से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, ''जब कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा था कि खुले मन से जो कहना है कहें, तो फिर कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का समय क्यों नहीं मांगा. अगर वो समय मांगेंगे तो क्या वो समय नहीं देंगे?'' उन्होंने कहा, ''ये सभी नेता कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ये सब कर रहे हैं.''

वहीं, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद सोनिया गांधी की ओर से इन राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगने के सवाल पर अधीर रंजन ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्षा हैं और संगठन के हित में जो ज़रूरी है, वो कर रही हैं.''

आज है 'जी23’ समूह की बैठक

बताया जा रहा है कि आज होने वाली ‘जी23’ समूह की बैठक के नेताओं ने कई ऐसे कांग्रेस को नेताओं को भी आमंत्रित किया है, जो इस समूह का हिस्सा नहीं है, लेकिन वे महसूस करते हैं कि पार्टी में बदलाव जरूरी है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इस समूह के प्रमुख सदस्य सिब्बल ने एक साक्षात्कार में कहा है कि गांधी परिवार को कांग्रेस नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और किसी अन्य नेता को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली इस समूह से खुद को अलग कर चुके हैं और इसके दो अन्य सदस्य जितिन प्रसाद और योगानंद शास्त्री पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस में कलह के बीच आज 'जी 23' की बैठक, सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा 

राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का असर? जानें क्या है फॉर्मूला और मौजूदा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget